Breaking News

रूद्र सावित्री दरभंगा माइंडफ़ेस्ट का आयोजन ऐतिहासिक -संतोष कुमार मल्ल

रूद्र सावित्री दरभंगा माइंडफ़ेस्ट का आयोजन ऐतिहासिक -संतोष कुमार मल्ल

दरभंगा ऑडिटोरियम में आयोजित रूद्र सावित्री दरभंगा माइंडफ़ेस्ट का पहला दिन आयोजन एवं प्रतियोगिता के स्तर पर ऐतिहासिक रहा।

Ajit kumar singh

कार्यक्रम में शिरकत करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं बेल्ट्रॉन के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष कुमार मल्ल ने छात्रों से रू-ब-रू होते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बेहद ही आवश्यक प्लेटफार्म प्रदान करते हैं|
विदित हो कि दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव का यह पहला दिन था।
कार्यक्रम सचिव विशाल गौरव ने बताया कि नौ अलग-अलग प्रतियोगिताओं का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कुल मिलाकर लगभग 130 विद्यालयों से 2000 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
दरभंगा जिले के सभी प्रखंडों ने इस उत्सव में अपना प्रतिनिधित्व किया।साथ ही निजी स्कूलों में मैडोना इंग्लिश स्कूल, ज़ेसस एंड मैरी अकडेमी, होली क्रॉस, डी.ए.वी पब्लिक स्कूल ,दरभंगा पब्लिक स्कूल, माउंट समर कान्वेंट स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल,बेला पब्लिक स्कूल, दरभंगा जूनियर पब्लिक स्कूल सहित लगभग 50 से भी अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने इस पूरे कार्यक्रम को दरभंगा के शैक्षणिक इतिहास में गौरव का क्षण बताया।
स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, क्रॉसवर्ड जनरल क्विज, इंडिया क्विज, मेंटल एबिलिटी टेस्ट के सफल संचालन में अमरनाथ सिंह, निखिल गौरव, राघवेंद्र कुमार,पंकज श्रीवास्तव, मनोज दोकनिया, सुरभि गौरव, राजेश बोहरा, सुगंधा चौधरी एवं ओम अग्रवाल की सक्रिय भूमिका रही। मंच का सफल संचालन अन्विता एवं सुनीता सिंह ने किया। कार्यक्रम स्थल प्रबंधन की ज़िम्मेदारी अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, मनमोहन सरावगी एवं पप्पू सिंह के हाथों में थी।
04 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जल संसाधन विभाग व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री संजय कुमार झा एवं बिहार विकास आयुक्त डॉ विवेक कुमार सिंह सहित कई गणमान्य राजनीतिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी शामिल होंगे।

 

Check Also

• मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल पैकेज किया गया वितरण… 

🔊 Listen to this   • मत्स्य शिकारमाही एवं विपणन किट एवं कास्ट (फेका) जाल …