Breaking News

 मंत्री  संजय कुमार झा ने माइंड फेस्ट समापन समारोह में की शिरकत रुद्र सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता

मंत्री  संजय कुमार झा ने माइंड फेस्ट समापन समारोह में की शिरकत

रुद्र सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता

Ajit kumar सिंह

दरभंगा,  रुद्र सावित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में 03-04 नवंबर 2022 को दरभंगा जिला के नेहरू ऑडिटरियम मे दरभंगा माइंड फेस्ट का आयोजन किया गया, जिसके विभिन्न विधा यथा- क्रॉस वर्ड, जनरल क्विज, इंडियन क्विज, स्पेलिंग बी, क्रिएटिव राइटिंग, मेन्टल एबिलिटी टेस्ट एवं पेंटिंग में दरभंगा जिला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के लगभग 2000 छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।
समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे  मंत्री, जल संसाधन विभाग सह सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार श्री संजय कुमार झा, विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री विवेक कुमार सिंह, विकास आयुक्त, बिहार, श्री मनीष कुमार, आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा, श्री राहुल कुमार, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जीविका, बिहार, श्री अरविन्द वर्मा, जिलाधिकारी, मधुबनी, श्री योगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी,समस्तीपुर
एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष- सह- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप मे बच्चों को पुरस्कार वितरण करते हुए अपने सम्बोधन मे माननीय मंत्री श्री संजय कुमार झा ने बच्चो को इस प्रकार के आयोजन से उन्हें जीवन में होनेवाली उपलब्धि के बारे में बताया और आयोजन समिति एवं विकास आयुक्त श्री विवेक कुमार सिंह का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से दरभंगा जिला के युवाओं का सर्वांगीण विकास होगा और उन्हें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सुविधा होगी।

दो दिवसीय प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे :-

*क्रॉस वर्ड मे प्रथम स्थान पंकज कुमार, शुभम कुमार एवं आदित्य राज को प्राप्त हुआ, जबकि दूसरा स्थान  उन्नति सौम्या झा, नितेश आनंद एवं अलोक कुमार गिरी को प्राप्त हुआ। अनुराग झा, आयुष चौधरी और स्वपनल्ली थियम कॉले ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।*

*जेनरल क्विज में प्रथम स्थान अरमान कर्ण, दिग्विजय प्रधान व इशान आनंद ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर आयुष कुमार, अदनान खालिद एवं अनुराग झा रहे। मोनम सिंह, सोनम सिंह एवं अभिषेक अम्बर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।*

*इंडिया क्विज में प्रथम स्थान पर मोनम सिंह, सोनम सिंह एवं अभिषेक अम्बर रहे। आदित्य कुमार झा, हर्षित कुमार एवं शुभम कुमार झा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीसरे स्थान पर आयुष कुमार, अदनान खालिद व अनुराग झा रहे।*

*स्पेलिंग बी अंग्रेजी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी, दूसरे स्थान पर सरस्वती एवं तीसरे स्थान पर चंचल कुमारी रहीं।*

*स्पेलिंग बी अंग्रेजी (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान अक्षय वैश्या, दूसरा स्थान ज्योति भारती एवं तीसरा स्थान अरमान कर्ण ने प्राप्त किया।*

*स्पेलिंग बी हिंदी (क्लास 9 से 12) प्रतियोगिता में विवेक राज ने प्रथम स्थान, प्रिया राज ने दूसरा स्थान
एवं ज्योति भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।*

*स्पेलिंग बी हिंदी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान – लक्ष्मी, दूसरा स्थान चंचल कुमारी एवं तीसरा स्थान – हैप्पी राज ने प्राप्त किया।*

*क्रिएटिव राइटिंग हिंदी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान चंचल कुमारी, दूसरा स्थान वैभव झा एवं तीसरा स्थान कुमारी आकांक्षा ने प्राप्त किया।*

*क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान स्नेहा राज, दूसरा स्थान चंचल कुमारी व तीसरा स्थान आदिति रंजन ने प्राप्त किया।*

*क्रिएटिव राइटिंग अंग्रेजी (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान आयुष कुमार, दूसरा स्थान तृषा श्रीवास्तव एवं तीसरा स्थान श्रेया ने प्राप्त किया।*

*मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान निलेश नमन, दूसरा स्थान सक्षम आचार्य व तीसरा स्थान कुमार श्रीवंश ने प्राप्त किया।*

*मेन्टल एबिलिटी टेस्ट (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान राधा रमन, दूसरा स्थान प्रत्युश कुमार झा एवं तीसरा स्थान शिवम् कुमार ने प्राप्त किया।*

*पेंटिंग (क्लास 6 से 8) में प्रथम स्थान आँचल कुमारी, दूसरा स्थान अंतरीप दास व तीसरा स्थान जिया कुमारी ने प्राप्त किया।*

पेंटिंग (क्लास 9 से 12) में प्रथम स्थान अतुल कुमार शर्मा, दूसरा स्थान इशान आनंद व तीसरा स्थान श्रवण कुमार ने प्राप्त किया।

क्लॉथ  पेंटिंग में प्रथम स्थान मंजीत कुमार मुखिया, दूसरा स्थान सोमनाथ कुमार व तीसरा स्थान कृति कुमारी ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव  विशाल गौरव,  जीतेन्द्र कुमार सिंह,  अनिल कुमार सिंह,  अमरनाथ सिंह के अतिरिक्त आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारियों सतत प्रयास से प्रतियोगिता का सफल संचालन सम्भव हुआ।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …