09 नवम्बर (बुधवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

09 नवम्बर (बुधवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा, – नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से उत्कर्ष स्मॉल फाइनांस बैंक लिमिटेड (Utkarsh Small Finance Bank Ltd.) द्वारा 09 नवम्बर 2022 (बुधवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा 04 पदों के लिए 250 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें 50 पद हेतु महिला अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि क्रेडिट ऑफिसर (सेल्स जॉब) के पद पर Pay – 10500-13000 + Incentive, सेल्स एग्जेक्युटिव (सेल्स जॉब) के पद पर Pay – 15817-17000+Incentive, कस्टमर सर्विस ऑफिसर (एम.बी) डेस्क जॉब के पद पर Pay – 15817-16000+Incentive, रिलेशनशिप ऑफिसर -एम.बी (सेल्स जॉब) के पद पर Pay – 15817-17000+Incentive दिया जाएगा, जिसमें 12वीं पास, ग्रेजुएट तथा +6 month diploma in computer application उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 28 वर्ष तक निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना *बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र* के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि *जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Check Also

• संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित। 

🔊 Listen to this • संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल राघोपुर में यूनेस्को क्लब दरभंगा द्वारा स्वास्थ्य …