Breaking News

12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु 17 बेंच का हुआ गठन

12 नवम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु 17 बेंच का हुआ गठन*


दरभंगा, – 12 नवम्बर 2022 (शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दरभंगा में 10ः30 पूर्वाह्न से किया गया है, जहाँ पर आपसी सुलहनामे के आधार पर कंपाउडेबल वादों की सुनवाई होगी और वादों का निस्तारण किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव-सह-अपर जिला सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर मुकदमों की सुनवाई हेतु 17 बेंच गठित किये गये हैं। इनमें व्यवहार न्यायालय, दरभंगा सदर में कुल 11 बेंच, व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर में 03 बेंच एवं व्यवहार न्यायालय, बिरौल में 03 बेंच का गठन शामिल है, जो निम्न प्रकार हैं :-
*व्यवहार न्यायालय, दरभंगा* में गठित बेंच नम्बर – 01 में सत्य भूषण आर्य, विशिष्ट विशेष अदालत, उत्पाद कोर्ट-I, दरभंगा एवं मृदुल सिंह, वकील के साथ दीपक कुमार झा,पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8271463630 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं। वहीं बेंच नम्बर – 02 में संजीव कुमार सिंह, एक्सक्लूसिव स्पेशल कोर्ट -II,दरभंगा एवं शाकेत शरण सिंह, वकील के साथ राजेश प्रसाद, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8789434411 को, बेंच नम्बर – 03 में प्रभात कृष्ण, ए.डी.जे – X , दरभंगा एवं सुनील कुमार पाठक, वकील के साथ विशाल कुमार सिंह, पीठ लिपिक को, बेंच नम्बर – 04 में संजय प्रिय, ए.डी.जे – XI, दरभंगा एवं किरण कुमारी, वकील के साथ रंजन चौधरी, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9113398936 को, बेंच नम्बर – 05 में मनोज कुमार – V सी.जे.एम., दरभंगा एवं चंपा मुखर्जी, वकील के साथ रघुनाथ झा, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9472801985 को, बेंच नम्बर – 06 में सतीश कुमार सब जज-V-सह-ए.सी.जे.एम. – V, दरभंगा एवं मुन्नी कुमारी, वकील के साथ अमित कुमार, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 80515774400 को, बेंच नम्बर – 07 में सुनील कुमार सिंह, सब जज-VII-सह-ए.सी.जे.एम. – VII, दरभंगा एवं कत्यानी, वकील के साथ हिरक चक्रवर्ती, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9430502436 को, बेंच नम्बर – 08 में करुनिधि प्रसाद आर्य, सब एस.डी.जे.एम., दरभंगा एवं अनिता कुमारी, वकील के साथ प्रकाश कुमार मिश्रा, पीठ लिपिक, मोबाईल – 9572359445 को,बेंच नम्बर – 09 में अमित कुमार सिंह, (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं करण कपूर गुप्ता, वकील के साथ अमरजीत कुमार, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8051960018 को, बेंच नम्बर – 10 में चंदन ठाकुर, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं संजय कुमार ठाकुर, वकील के साथ उमेश कुमार मिश्रा, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8877342048 को एवं बेंच नम्बर – 11 में मनीषा कुमारी, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, दरभंगा एवं भरत कुमार लाल दास, वकील के साथ सैयद आसिफ रज़ा, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8051959730 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
इसके साथ ही *व्यवहार न्यायालय, बेनीपुर* में गठित बेंच नम्बर – 01 में अमित आनन्द, ए.सी.जे.एम.- I, बेनीपुर एवं विनोद कुमार मिश्रा, वकील के साथ राहुल कुमार गुप्ता, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9304305259 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
वहीं बेंच नम्बर – 02 में प्रमोद रंजन, एस.डी.जे.एम., बेनीपुर एवं देव कुमार चौधरी, वकील के साथ अविनाश कुमार, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8409054077 को एवं बेंच नम्बर – 03 में मो. फहाद हुसैन,जे.एम. क्लास बेनीपुर एवं दिवाकर झा, वकील के साथ संजय कुमार, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9507809801 को प्रतिनियुक्त किया गया हैं।
*व्यवहार न्यायालय, बिरौल* में गठित बेंच नम्बर – 01 में पंकज चन्द्र वर्मा, ए.सी.जे.एम.-I, बिरौल एवं रंजन कुमार चौधरी, वकील के साथ प्रेम प्रकाश, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 8340512523 को,
*बेंच नम्बर – 02 में बृजनाथ, मुन्सिफ़., बिरौल एवं अवधेश कुमार कर्ण, वकील के साथ राम रतन प्रसाद, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9431889460 को तथा
*बेंच नम्बर – 03 में कुमार शशि, न्यायिक दण्डाधिकारी (जे.एम) 1st क्लास, बिरौल एवं बाबू साहेब सिंह, वकील के साथ चित्रेश कुमार, पीठ लिपिक, मोबाईल नम्बर – 9304167895 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा है कि प्रत्येक बेंच में एक पीठासीन पदाधिकारी के साथ एक पीठ लिपिक की प्रतिनियुक्ति की गई है। संबंधित पक्षकार अपने वाद से संबंधित मामलों का निपटारा हेतु प्रतिनियुक्त पीठ लिपिक के मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के तत्वावधान में 12 नवम्बर 2022 (शनिवार) को पूर्वाह्न 10ः30 बजे से व्यवहार न्यायालय दरभंगा, बेनीपुर, बिरौल के परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद यथा – शमनीय (कम्पाउंडेबल) आपराधिक वाद, एन.आई.एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधी विवाद, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण वाद, सेवा संबंधी (वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत्ति लाभ), राजस्व मामले (जिला न्यायालय में लंबित) एवं अन्य दीवानी मामले यथा (किराया, सुखाधिकार, निषेधाज्ञा वाद, संविदा के विनिर्दिष्ट पालन हेतु वाद), बी.एस.एन.एल, ग्राम कचहरी में लंबित वाद इत्यादि से संबंधित वाद का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर तत्काल किया जाएगा, इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठावें।
इच्छुक पक्षकार एवं विद्वान अधिवक्ताओं से अनुरोध है कि अपने अधिक से अधिक शमनीय वादों के निष्पादन हेतु संबंधित न्यायालय, संबंधित पंचायत के ग्राम कचहरी से अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा से सम्पर्क कर सकते हैं।
इसके लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, दरभंगा के टॉल फ्री हेल्पलाइन 15100 पर सम्पर्क किया जा सकता है। विशेष जानकारी हेतु फोन नंबर 06272-240113 तथा राष्ट्रीय लोक अदालत/विधिक सहायता से संबंधित किसी प्रकार की सहायता/जानकारी हेतु bslsalokadalat@gmail.com पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …