Breaking News

पत्रकार पर हमला करने वाले दोषियों पर जल्द कार्रवाई करें- पुलिस 

पत्रकार पर हमला करने वाले दोषियों पर जल्द कार्रवाई करें- पुलिस

लातेहार:बालूमाथ प्रखंड में रविवार को दिनदहाड़े पत्रकार जावेद अख्तर पर फायरिंग की घटना को लेकर ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन किया गया.चंदवा के आईबी प्रांगण में किया गये बैठक में गुमला जिले के वरिष्ठ पत्रकार अजीत सोनी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया.वहीं रविवार को बालूमाथ में पत्रकार जावेद अख्तर पर गोली चालन की घटना को लेकर चर्चा किया गया.बैठक में संगठन के लातेहार जिला अध्यक्ष रौशन गुप्ता ने जिले के एसपी अंजनी अंजन से पत्रकार के हमलावर पर त्वरित कार्रवाई करने का मांग किया है.उन्होंने कहा कि पत्रकार पर फायरिंग की घटना निंदनीय है.स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण घटना घटी है.प्रशासन को संकल्प लेना होगा कि इस तरह की घटना का पुनरावृति नहीं हो इधर बबलू खान ने कहा कि पत्रकार पर हमले करने वाले लोग सफेदपोश है और दल के आलाकमान से संपर्क रखते हैं.सरकार को दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई कर पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए.इधर बैठक में संगठन के सभी पत्रकारों ने झारखंड सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा योजना लागू करने का मांग किया है बैठक में राजीव उरांव,मुकेश कुमार सिंह,मुबारक आलम,टीपू खान,नरेंद्र शर्मा,शाहिद मोहम्मद अशरफ,मो मुमताज समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …