विशाल विद्यापति स्मारक, भवन और परिसर का कराएंगे भव्य निर्माण : विवेक ठाकुर
– राज्यसभा और लोकसभा सांसद और विधयाकों ने किया सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ
सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ करते राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर, सांसद गोपाल जी ठाकुर, व अन्य मंचासीन।

दरभंगा। विद्यापति के जन्मस्थली बिस्फी में विद्यापति का विशाल स्मारक, भवन और परिसर का भव्य निर्माण कराएंगे। इसके साथ ही उस क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में निर्माण करने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकार तक पहल करूंगा। उक्त बाते विद्यापति सेवा संस्थान के स्वर्ण जयंती वर्ष समारोह की सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत करते हुए भाजपा से राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कही। राज्यसभा सांसद ने कहा कि विद्यापति सेंवा संस्थान की ये मंच पूरे राज्य भर में काफी ही प्रतिष्ठित है। इस मंच का एक अलग ही गरिमा है। साथ ही मिथिला के विकास के लिए मैं सतत प्रयास करता रहूंगा।
दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि विद्यापति सेवा संस्थान के विकास के लिए मैं अपने एक माह का मासिक वेतन दूंगा। साथ ही जरूरत पड़ने पर आगे भी मदद करता रहूंगा। दरभंगा के विकास में दरभंगा परिवार की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। दरभंगा में सबकुछ पुराने जमाने का ही सिलापट लगा हुआ है। मैं मैथिली चैनल शुरू कराने के लिए सतत केंद्र सरकार के संपर्क में हूं। अलीनगर के विधायक मिश्रीलाल यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालन पं. कमलाकांत झा ने किया। कार्यक्रम में नगर विधयाक संजय सरावगी, हायाघाट से विधायक डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संत कुमार चौधरी, विजयचंद्र झा, प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. अजयनाथ झा, प्रवीण कुमार झा, विनोद कुमार झा व अन्य थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal