Breaking News

संविदा पर कार्यरत अभियंताओ को नियुक्ति मे प्राथमिकता देना सराहनीय कदम:डा सुनील

संविदा पर कार्यरत अभियंताओ को नियुक्ति मे प्राथमिकता देना सराहनीय कदम:डा सुनील

इण्डियन इन्जीनियर्स फेडरेशन (पूर्व) के उपाध्यक्ष एवं बिहार अभियन्त्रण सेवा संघ के पूर्व महासचिव डा सुनील कुमार चौधरी ने पथ निर्माण विभाग मे संविदा पर कार्यरत अभियंताओ को नियमित नियुक्ति मे प्राथमिकता देने के सरकार के फैसले को सराहनीय,स्वागतयोग्य,ऐतिहासिक एवं बिहार के विकास की प्रक्रिया मे उत्प्रेरक की भाँति कार्य करनेवाला कदम बताया है।उन्होने पथ निर्माण विभाग के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए आगे बताया कि सरकार के इस फैसले से हताशा एवं निराशा के वातावरण मे जी रहे संविदा पर कार्यरत अभियंताओ को अपने सुरक्षित भविष्य की दिशा मे आशा की एक किरण दिखाई दी है।सरकार के इस कदम से भविष्य के प्रति आश्वस्त अभियंता न केवल अपनी जिम्मेवारी के प्रति अधिक जिम्मेवार बनेगे, बल्कि अभियंताओ के मनोबल एव॔ कार्यक्षमता पर अनुकूल प्रभाव पड़ेगा एवं राज्य के विकासात्मक योजनाओ को गति प्रदान करने मे अभियंता अहम भूमिका निभायेगे। डा चौथरी ने अभी भी अभियंताओ के 45 प्रतिशत से अधिक रिक्ति पर गहरी चिन्ता जताई एवं कार्य विभाग मे प्रति वर्ष खाली पडे अभियंताओ के पदो को निश्चित रूप से भरने की आवश्यकता पर बल दिया।उन्होने संविदा पर राज्य में स्वीकृत पदों के विरुद्ध नियोजन पर अविलंब रोक लगाने की माँग की। उन्होने बताया कि संविदा आधारित नियोजन से एक तरफ कर्मियों में भविष्य के प्रति असुरक्षा की भावना पैदा होती है ।वहीं दूसरी ओर कार्य के प्रति जबाबदेही कम होने के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने की सम्भावना बनी रहती है जो कहीं न कहीं राज्य के विकास को प्रभावित करेगा। अगर बिहार को प्रगति के पथ पर चलते हुए विकाश का एक नया इतिहास रचना है तो प्रति वर्ष बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा मूल पद पर नियत समय पर नियुक्ति करनी होगी एवं ऊपर के पदों पर नियमित एवं क्रियाशील प्रोन्नति की प्रक्रिया अविलंब शुरू करनी होगी ।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …