Breaking News

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद पप्पू यादव जी को आज फिर से पटना आवास पर नजरबंद किए जाने के विरोध में दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा मशाल जुलूस निकाला

जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व सांसद पप्पू यादव जी को आज फिर से पटना आवास पर नजरबंद किए जाने के विरोध में दरभंगा में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा मशाल जुलूस निकाला

रिपोर्ट राजु सिंह अजित कुमार सिंह

गया। जुलूस नाका नंबर 5 से मिर्जापुर चौक तक निकाला गया। जुलूस का नेतृत्व युवा परिषद के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव उर्फ चुनमुन ने किया वही मिर्जापुर चौक पर एक सभा हुई जिस को संबोधित करते हुए पार्टी के युवा परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रकांत सिंह यादव ने कहा कि पप्पू यादव आम आवाम गरीब असहाय की बात हमेशा से करते आ रहे हैं जो सरकार को भाती नहीं जिस कारण उन्हे टारगेट कर परेशान किया जाता है। वही युवा परिषद के राष्ट्रीय महासचिव जेडी यादव ने कहा कि पप्पू यादव की लोकप्रियता बढ़ती जनाधार को देखकर सरकार घबरा गई जिस कारण उन्हें नजरबंद कर साजिश रचते हैं परंतु अब हर घर से आम आवाम वंचितों और संविधान के रक्षा के लिए पप्पू निकलेगा सरकार की यह पुलिसिया तंत्र कितने पप्पू को नजरबंद कर पाएगी। वहीं पार्टी के नगर अध्यक्ष खलिकुज्मा उर्फ पप्पू सरदार ने कहा कि लगातार सरकार द्वारा जाप संरक्षक को टारगेट किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है केंद्र सरकार और राज्य सरकार एन आर सी, CAB को भारत के जनता के ऊपर जबरदस्ती थोपना चाहते जिसका विरोध जाप संरक्षक पप्पू यादव कर रहे हैं उनकी आवाज को दबाने के लिए सरकार की साजिश है पर यह साजिश चलने वाली नहीं है अगर इस तरह पप्पू यादव को टारगेट किया जाएगा तो पूरे बिहार में व्यापक रूप से जन आंदोलन किया जाएगा। इस मशाल जुलूस में पार्टी के रितेश सिंह यादव गौरव कुमार उर्फ किट्टू प्रकाश सिंह विक्की काशिफ पुतुन बिहारी अंकित आनंद दिलशाद बजाज आसिफ अविनाश कुमार दीपक झा सहित दर्जनोंl कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भवदीय राजेश कुमार यादव
युवा जिला अध्यक्ष दरभंगा।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …