सात निश्चय के तहत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दरभंगा में सेमिनार का किया गया आयोजन
दरभंगा जिला पदाधिकारी, दरभंगा के निदेशानुसार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, दरभंगा के सेमिनार हॉल में बिहार सरकार के सात निश्चय के तहत ‘‘आर्थिक हल युवाओं को बल‘‘ के अंतर्गत बिहार के युवाओं के लिए राज्य सरकार की अभूतपूर्व योजना बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम से संबंधित सेमिनार का आयोजन प्राचार्य डॉ० कमल किशोर पाठक की अध्यक्षता में किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि प्रबंधक श्री विकास कुमार, जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा द्वारा बताया गया कि बिहार सरकार युवाओं के लिए शिक्षा ऋण के रूप में अधिकतम 04 लाख उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने कहा कि युवा उच्चतर शिक्षा के लिए बिहार स्टुडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र के माध्यम से ले सकते हैं। साथ ही बिहार सरकार युवाओं को कुशल युवा कार्यक्रम के तहत 03 माह का कम्प्यूटर प्रशिक्षण भी करा रही है।
प्रबंधक द्वारा बताया गया कि जो युवा इन्टर पास करने के बाद किसी भी कारणवश अपनी पढाई छोड़ चुकें हैं तथा जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष हो उन्हें सरकार मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के तहत प्रत्येक माह 1000 रूपया अधिकतम 24 माह तक उपलब्ध करा रही है।
कार्यक्रम का संचालन सत्येन्द्र नारायण कुँवर, व्याख्याता, भौतिकी, ए.प्रो., दरभंगा ने किया साथ ही कार्यक्रम में श्री संतोष कुमार, एस.डब्लू.ओ., जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र, दरभंगा उपस्थित थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal