Breaking News

रजवाड़ा कांड के 2 महीना बीतने के बाद भी अभी तक सुपरविजन क्यो नही, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है- माले { संवाददाता ajit कुमार सिंह } खबर के लिए W करें 8340418209

रजवाड़ा कांड में पुलिस उदासीनता के खिलाफ 22 को आईजी के समक्ष होगा धरना प्रदर्शन।

रजवाड़ा कांड के 2 महीना बीतने के बाद भी अभी तक सुपरविजन क्यो नही, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है- माले

रजवाड़ा कांड के आईओ को बदलने से क्यो भाग रही दरभंगा पुलिस – माले

दरभंगा भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव व वरिष्ठ नेता आर के सहनी ने एक प्रेस विज्ञपति जारी करते हुए कहा है की रजवाड़ा कांड को लेकर जिला पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। निर्दोष लोग 2 महीना से जेल में बंद है लेकिन पुलिस अभी तक सुपरविजन से भाग रही है। केश के आईओ जिनका तबादला भी हो गया लेकिन आज तक वो उस कांड के आईओ बने हुए है। आज 2 महीना से अधिक हो गया है लेकिन अभी तक डायरी सुपुर्द नही किया गया हैं जिससे साफ तौर पर लग रहा है कि पुलिस इस कांड में उदासीन बनी हुई हैं। भाकपा(माले) बार बार मांग करती रही हैं की उक्त कांड के आईओ को बदला जाए लेकिन पुलिस प्रशासनके कान में जु तक नही रेंग रही है। आखिर क्या कारण है कि आज तक प्रशासन उक्त कांड के आईओ को नही बदल रहा है। उन्होने कहा की 22 नवंबर 2022 को आईजी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। आज उक्त आशय की सूचना मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी, बिहार के डीजीपी, और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसकी सूचना दे दी गई है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …