Breaking News

लातेहार उपायुक्त को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा योजना जल्द लागू करे सरकार: रौशन गुप्ता { संवाददाता ajit कुमार सिंह } खबर के लिए W करें 8340418209

लातेहार उपायुक्त को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकार सुरक्षा कानून,बीमा योजना जल्द लागू करे सरकार: रौशन गुप्ता
आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर लातेहार उपायुक्त भोर सिंह यादव को ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले एक ज्ञापन सौंपा गया है.ज्ञापन के माध्यम से जिले के पत्रकारों ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने,बीमा योजना,आवास,एक्रिडेशन और पेंशन योजना को धरातल पर उतारने का मांग किया है.झारखंड में पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मामलों की भी C.I.D जाँच करवाने की मुख्यमंत्री से सभी पत्रकार साथियों ने मांग की है.इस ज्वलंत समस्या पर ध्यान आकृष्ट करने का आग्रह करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष रौशन गुप्ता ने कहा कि झारखंड सरकार से सर्वप्रथम झारखंड के पत्रकारों पर प्रशासन के द्वारा द्वेष में आकर दर्ज झूठी प्राथमिकियों की जाँच हो.वे बोले आए दिन झारखंड में पत्रकारों पर हमले बढ़ रहे हैं और पत्रकारों को सच्चाई उजागर करने पर धमकियाँ मिल रही हैं.
उन्होंने लातेहार उपायुक्त से प्रति माह जिले के पत्रकारों के साथ चर्चा-परिचर्चा को लेकर एक बैठक आयोजित करने का आग्रह किया है.ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा,राहुल पांडे,विवेक सिन्हा,अमित कुमार,वीरेंद्र प्रसाद दीपक मिश्रा,नीरज सिन्हा,रामकुमार समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …