Breaking News

श्रम विभाग में बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार का लेबर कार्ड एवं घरेलू कामगार बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन [ खबर के लिए W करें 8340418209)

श्रम विभाग में बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार का लेबर कार्ड एवं घरेलू कामगार बनाने के लिए एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन

Ajit कुमार सिंह

नियोजन मेला में बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवार को पात्रता के अनुसार प्राथमिकता देकर रोजगार का मिलेगा अवसर : श्रम अधीक्षक

सीतामढ़ी: बाल दिवस के उपलक्ष्य में सात दिवसीय बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह श्रम आयुक्त बिहार एवं जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी के निर्देश आलोक में श्रम विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सीतामढ़ी श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार के निर्देशन में बाल श्रम से विमुक्त बच्चों के परिवार का लेबर कार्ड एवं घरेलू कामगार कार्ड बनाने हेतु बुधवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन श्रम विभाग में किया गया। जिसमें बचपन बचाओ आंदोलन एवं उनकी सहयोगी संस्था बाल विकास धारा के सहयोग से बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों को जानकारी देकर कार्ड बनाने में सहयोग किया गया। शिविर में श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवारों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी साथ ही उन्होंने मुक्त बच्चे के शिक्षा के प्रति भी उनके अभिभावकों को प्रेरित किया । उन्होंने नियोजन मेला में बालश्रम से मुक्त बच्चों के परिवार को पात्रता के अनुसार प्राथमिकता देकर रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु भी पहल करने की बात कही। उक्त शिविर में बच्चों से बाल श्रम नहीं करवाने का संकल्प भी सभी लोगों ने लिया । श्रम अधीक्षक ने बचपन बचाओ आंदोलन की सराहना की उन्होंने कहा कि बचपन बचाओ आंदोलन ने योजना से जोड़ने में बच्चों के परिवारों की सहायता की है जिसके तहत कुल 16 घरेलू कामगार कार्ड बना कर वितरण किया गया है वही 13 लेबर कार्ड भी अब तक बनाया गया है । इस मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार, आदित्य कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक परियोजना अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, बाल विकास धारा के शिवम कुमार एवं विभाग के संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …