Breaking News

एक शाम वीरो के नाम देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वर्गीय हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह का आज पुण्यतिथि मनाया गया।

एक शाम वीरो के नाम देश की सुरक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर करने वाले स्वर्गीय हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह का आज पुण्यतिथि मनाया गया।

शिशो पश्चिमी पंचायत के मखना गांव स्थित वही इस कार्यक्रम में सदर प्रखंड प्रमुख शंभू कुमार साहू , मुखिया अजय कुमार ठाकुर , सरपंच अरमान खान पूर्व मुखिया शैलेंद्र सिंह पंचायत समिति सदस्य व कई गणमान्य लोग इस कार्यक्रम में मौजूद थे। वहीं उन्होंने कहा कि आज स्वर्गीय हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। जिस उपरांत सभी ने उनके चलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित की और उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया। सदर प्रखंड प्रमुख शम्भू कुमार साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे वीर जवान जो हंसते-हंसते अपने देश के ऊपर अपनी जान न्योछावर कर जाते हैं। भारत मां के ऐसे वीर सपूतों के लिए दिल से नमन करता हूं एवं उनके परिवार को भी हम अपनी तरफ से श्रद्धा पूर्वक नमन करते हैं। वहीं मुखिया अजय कुमार ठाकुर ने कहा कि भारत देश के चाहे कोई भी जवान हो पाकिस्तान हो या चाइना हो किसी भी देश से लड़ते-लड़ते भारत मां को अपना जान न्योछावर करते हैं। ऐसे शहिद जवान को शत-शत नमन इनको जितनी बार याद किया जाए उतना कम है। उन्होंने कहा कि हम अपने पंचायत वासियों के साथ मिलकर कहीं पर एक जगह चिन्हित करके वीर शहीद स्वर्गीय हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह के नाम पर मुख्य द्वार बनाएंगे जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को भी लगे कि इस गांव से भी एक शहीद वीर की याद जुड़ी हुई है। क्योंकि इन लोगों का जो सराहनीय काम है। बॉर्डर पर खड़े होकर भारत मां की रक्षा करना एवं सभी देशवासियों की रक्षा करना ही इनका पहला दायित्व होता है। वही स्वर्गीय हवलदार दिनेश प्रसाद सिंह के सुपुत्र गुड्डू कुमार सिंह ने कहा कि बहुत गर्व की बात है। जो शहीद वीर पुरुष मेरे पिता थे। जिनका आज भी नाम दरभंगा के शीशों पश्चिमी पंचायत के मखनाही गांव से लेकर दिल्ली तक इनकी चर्चा हमेशा चलती ही रहती है। मैं अपने पिता को बारंबार नमन करता हूं। आइए इस खबर के माध्यम से सुनते हैं कि वहां मौजूद मुख्य अतिथियों ने क्या कुछ कहा

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …