Breaking News

दरभंगा जिला के सिंहवाडा प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को उज्ज्वला जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा परिसर में किया गया।

दरभंगा जिला के सिंहवाडा प्रखंड अंतर्गत गुरुवार को उज्ज्वला जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का प्रथम वार्षिक आम सभा का आयोजन चौधरी केदारनाथ उच्च विद्यालय, सिंहवाड़ा परिसर में किया गया।

कार्यक्रम का उदघाटन जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी एवं जिला कृषि विज्ञान केन्द्र, जाले के अध्यक्ष देव्यांशु शेखर द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया | केवीके अध्यक्ष देव्यान्शु शेखर ने विस्तार से कृषि संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि व्यवसाय को कैसे बढ़ाया जाए और यह भी कहा कि थोक में खरीदारी करके ज्यादा मुनाफा किसान दीदियाँ कमा सकती हैं कोई भी नया सीजन शुरु होने से पहले ही उसमे लगने वाले बीज की खरीदारी कर ले । वहीं जिला परियोजना प्रबंधक डॉ. ऋचा गार्गी ने किसान दीदियों को अधिक व्यापार करने और ज्यादा लाभ कैसे कमाया जाएं के बारे में जानकारी दी | उन्होंने बताया कि समूह निर्माण से लेकर ग्राम संगठन और सीएलएफ़ का निर्माण किए फिर जीविकोपार्जन को और अधिक बढ़ाते हुए उज्ज्वला जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का निर्माण किये आज कंपनी के 1 वर्ष के कार्य का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया जा रहा है। डॉ. ऋचा गार्गी ने बताया कि अगले वर्ष प्रयास किया जाएगा कि कंपनी को इस वर्ष की अपेक्षा और भी अधिक लाभ हो। जीविकोपार्जन प्रबंधक कुणाल किशोर ने प्रोड्यूसर कंपनी के उद्देश्यों को बताते हुए वित्तिय वर्ष 2021-22 के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक, सिंहवाड़ा सर्वेश कुमार शाही ने विस्तार से उज्ज्वला जीविका महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी के शेयर होल्डर दीदी को कम समय में क्या कार्य किया गया हैं बताया।मौके पर वित्त प्रबंधक आशीष कुमार, संतोष कुमार, रुकेश कुमार झा, राजीव कुमार, कंपनी के 442 शेयर होल्डर दीदियाँ व अन्य कर्मी मौजूद थे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …