Breaking News

25 नवम्बर (शुक्रवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

25 नवम्बर (शुक्रवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा,  सहायक निदेशक (नियोजन), अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संयुक्त श्रम भवन, रामनगर, लहेरियासराय, आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से फ्यूज़न माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड (Fusion Microfinance Ltd.) द्वारा 25 नवम्बर 2022 (शुक्रवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा कुल – 90 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद

केवल पुरुष अभ्यर्थियों  की बहाली की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आर. ओ./एस.आर.ओ. एवं बी.एम./एस.बी.एम. के पद के लिए 1.5 लाख रुपये वार्षिक वेतन के साथ अन्य भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आर. ओ./एस.आर.ओ. पद हेतु अभ्यर्थियों को 12वीं उत्तीर्ण तथा बी.एम./एस.बी.एम. पद हेतु अभ्यर्थियों को ग्रेजुएट के साथ एम.बी.ए. उत्तीर्ण की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 वर्ष से 32 वर्ष तक निर्धारित है। इसके साथ ही  अभ्यर्थियों के पास दो पहिया वाहन एवं ड्राइवरी लाइसेंस का होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को पूरे बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के एन.एस.सी. पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना  बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र  के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि  जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …