
श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर कर रहा है दरभंगा मे स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का आयोजन साथ ही होगा जागरूकता अभियान और विकलांगों को उपकरणों का वितरण यह एक सामाजिक सेवा अभियान है जो समाज के अभावग्रस्त जीवो की सेवा करने और उनके जीवन में आनंद का आवीभराव कराने हेतु कार्य है. इसी उद्देश्य में आगे बढ़ते हुए दरभंगा शहर में 11 दिसंबर 2022 को पावर ग्रिड विश्राम सदन में सुबह के 9 बजे से लेकर शाम के 5 बजे के बीच उनके द्वारा एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है. अलकेम फाउंडेशन और दरभंगा के रोटरी क्लब के सहयोग के साथ आयोजित इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य है लोगों को विश्व स्तरीय चिकित्सा सेवाएं और उच्च गुणवत्ता पूर्ण सर्जिकल सेवाएं प्रदान करना. प्रस्तुत चिकित्सा शिविर की पूर्व तैयारी रूपा और लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि के विषय में जागरूकता अभियान और स्वास्थ्य जांच का आयोजन किया जाएगा. 29 नवंबर से 2 दिसंबर के दौरान पहले चरण का आयोजन होगा जहां विकलांग व्यक्तियों की जांच होगी 9 व 10 दिसंबर के दिन दूसरा चरण होगा जहां शारीरिक अक्षम लोगों का माप लिया जाएगा और उनके लिए कस्टम उपकरण का निर्माण होगा और 8 व 9 दिसंबर के दिनों में दरभंगा के आस-पास के गांव में स्वास्थ्य जांच व जागरूकता अभियान का आयोजन लोगों का उत्कर्ष इस चिकित्सा शिविर का प्राथमिक लक्ष्य है इसलिए श्रीमद् राजचंद्र लव एंड केयर द्वारा व्हीलचेयर सेरेब्रल पाल्सी विशेष कुर्सियां वाकर कीर्तिमान ट्राई साइकिल औरंग समर्थन ऑर्थोसेस आदि जैसे सहायक उपकरणों का 11 दिसंबर अर्थात चिकित्सा शिविर के दौरान विकलांग व्यक्तियों में वितरण होगा जिससे उन्हें एक बेहतर जीवन जीने के लिए सुविधा प्राप्त हो सके। श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर द्वारा 11 दिसंबर को होने वाले इस विशाल चिकित्सा शिविर में अनुभवी वरिष्ठ डॉक्टरों एवं विशेषज्ञ सेवा प्रदान करेंगे और अपने वर्षों के ज्ञान और अनुभव से इस क्षेत्र के लोगों की सहायता करेंगे। प्रस्तुति शिविर में व्यापक चिकित्सा सेवाएं प्रस्तुत होगी। जैसे सामान्य दवा, सामान्य शल्य चिकित्सा, बाल चिकित्सा, मन चिकित्सा, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, स्त्री रोग,कान,नाक गला, / ईएनटी दांत चिकित्सा, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र रोग, फिजियोथेरपी, और पुनर्वास पोषण और आहार , non-invasive , एनीमिया स्क्रीनिंग और उपचार स्वास्थ्य जागरूकता ( कैंसर एनीमिया कुपोषण सामान्य स्वच्छता ) आदि। इसके उपरांत मुंबई यूके यूएसए ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ गंभीर मामलों के लिए टैली कांस्टेलेशन भी किया जाएगा जिससे लोगों को विशेष परामर्श की प्राप्ति होगी और जरूरतमंद लोगों के लिए सर्जरी और इंटरवेंशन सेवा पूरे महीने जारी रखी जाएगी। डॉक्टर बिजल मेहता श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर के ट्रस्टी साझा करते हैं समय पर चिकित्सा सहायता प्राप्त करना प्रत्येक व्यक्ति का मूल अधिकार है। ज्यादातर कुछ अपेक्षित समूहों को उन स्थितियों का जिनसे वे पीड़ित हो सकते हैं और उनके संभावित उपचार का एहसास भी नहीं होता है उपचार के पीछे पूज्य गुरुदेव श्री राकेश जी के दृष्टिकोण को पूरा करते हुए श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर हमेशा उन लोगों को सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करता है जिन्हें उनकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट की 18 साल की विरासत बनाई है। और उनके द्वारा 2004 से 18 लाख से अधिक रोगियों का इलाज हुआ है। दक्षिण गुजरात के आदिवासी क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर कुपोषण और एनीमिया को काफी हद तक कम करने में उनकी स्वास्थ्य संबंधी पहल महत्वपूर्ण रही है। दक्षिण गुजरात के केंद्र में 8 एकड़ भूमि में फैला हुआ श्रीमद राजचंद्र हॉस्पिटल एक समर्पित निस्वार्थ प्रयास है। जो स्वास्थ्य सेवा के वैश्विक मानकों और वंचित समुदाय के बीच एक सेतु का काम कर रहा है। उनका उद्देश्य 300 से अधिक अत्यधिक योग्य डॉक्टरों और विशेषज्ञों की अपनी टीम द्वारा प्रारंभिक निदान उपचार निवारक देखभाल से लेकर पूर्ण आवास तक हर चरण में वंचित रोगियों को निशुल्क सहायता प्रदान करना है। 16 से अधिक विशिष्ट चिकित्सा सेवाओं को जनजातीय क्षेत्र की दहलीज पर लाते हुए श्रीमद राजचंद्र हॉस्पिटल में 6.5 लाख की आबादी को पुनः देखभाल प्रदान कर रहा है. और अब यह गुजरात के सबसे गरीब इलाकों से उपचार की अपनी विशेषज्ञता को भारत के अन्य हिस्सों में ले जाने के लिए तैयार है। डिस्टिक अर्ली इंटरवेंशन के लिए जिले में प्रथम रेसलर यूनिट की मान्यता प्राप्त होने के बाद श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर देशभर के चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए प्रशिक्षण और संगोष्ठी भी आयोजित करेगा. दरभंगा के अब तक के सबसे बड़े चिकित्सा शिविरों में से एक का आयोजन श्रीमद राजचंद्र लव एंड केयर कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में वैश्विक स्वास्थ्य सेवाएं को प्रत्येक वर्ष प्रदान करने की यात्रा में एक विशेष उपलब्धि है।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal