Breaking News

दरभंगा मे फिर पत्रकार पर हुआ जानलेवा हमला दैनिक भारत के पत्रकार सबाउद्दीन के ऊपर एक छात्र ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

दरभंगा में आए दिन पत्रकारों के ऊपर खतरा मंडरा रहा है जिसका नतीजा यह है कि आज फिर एक बार दरभंगा के दैनिक भारत के पत्रकार सबाउद्दीन के ऊपर एक छात्र ने हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए।

दरअसल पूरा मामला सीएम कॉलेज दरभंगा का है कॉलेज मे एग्जाम होने की वजह से सुबह सवेरे ही छात्रों का क्लास चलता है आज उसी क्रम में सबाउद्दीन पार्ट वन BCom का क्लास करके जहां बाहर निकलते हैं उसके पास आकर समसुद्दीन नामक छात्र जोकि सीएम कॉलेज पार्ट 2 में पढ़ता है वह वहां आकर मजाक करने लगता है तो वही सबाउद्दीन उसको मना करता है कि हमारे साथ मजाक और बत्तमीजी ना करें इतना बोलना ही था की समसुद्दीन ने सबाउद्दीन को कहा तुम पत्रकार हो हीरो मत बनो उसी के साथ साथ गाली गलौज करने लगा मामला इतना बढ़ा की लाइब्रेरी के सामने ही मारपीट कर घायल कर दिए, समसुद्दीन के साथ और 2 लोग शामिल थे समसुद्दीन का फोटो निकाल लिया गया है और पत्रकार सबाउद्दीन का इलाज दरभंगा के डीएमसीएच मैं चल रहा है वही इस मामला को सुनते ही डीएमसीएच सुपरिटेंडेंट हरिशंकर मिश्रा मौके पर पहुंचे और सभी बातों को जानकर इलाज करवाया और कहा जो भी मदद होगी दी जाएगी, वहीं इस मामले को लेकर लहरिया सराय थाना पहुंचे पत्रकार ने वार्ता कर लहरिया सराय थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी उन्होंने तुरंत एक्शन लेते हुए सीएम कॉलेज में लगे सीसीटीवी इत्यादि की खोजबीन करवाने शुरू कर दी इस घटना को घटे हुए 4 घंटा बीत जाने के बावजूद सीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य को किसी ने सूचना तक नहीं दी गार्ड का कहना है हमने अपने सीनियर को इन सभी बात की सूचना दी थी लेकिन हमारा सीनियर जिसका नाम विष्णु है उन्होंने सूचना नहीं दी हैरत की बात यह है कि वह सब मामला जाने के बावजूद प्रधानाचार्य तक को बताना तक की जरूरत नहीं समझी ऐसे गार्ड का रहना या ना रहना बराबर है, वहीं प्रधानाचार्य अनिल मंडल से मिलकर पत्रकारों ने इस मामले को संज्ञान में दिया तो उन्होंने कहा हमें आप अप्लीकेशन लिख करके दो हम तुरंत इस पर एक्शन लेते हैं वहीं लोगों के से उन्होंने लड़के के बारे में जाना तो उन्हें यह पता लगा कि यह लड़का कॉलेज पढ़ने नहीं आता था लड़कियों के साथ छेड़खानी और गुंडागर्दी इत्यादि करने आता था हालांकि इस मामले की सूचना कई बार प्रधानाचार्य को अलग अलग लोगों ने दी थी, प्रधानाचार्य ने उस पर कोई एक्शन नहीं लिया था अब शायद इतनी बड़ी घटना पत्रकार के ऊपर होने के बाद वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे अब जाकर एक्शन लेंगे

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …