Breaking News

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए अभियान के तहत सर्वजन का दवा खाना ज़रूरी- डीएम राजीव रौशन

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए आईडीए अभियान के तहत सर्वजन का दवा खाना ज़रूरी- डीएम राजीव रौशन

-केन्द्रीय टीम ने फाइलेरिया उन्मूलन को ले डीएम से किया विमर्श
-ज़िला के 23 प्रतिशत लोग मैक्रोफाइलेरिया से ग्रसित- डॉ भूपेंद्र
-पहाइलेरिया एक संक्रामक रोग है, इससे करें बचाव
-पहाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन ज़रूरी
-केंद्रीय टीम ने फाइलेरिया बीमारी की स्थिति व निदान से कराया अवगत
-मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए शहर को स्वच्छ रखने का दिया सन्देश

दरभंगा/21 नवंबर

जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर केंद्रीय टीम के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र त्रिपाठी ने सोमवार को डीएम राजीव रौशन के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस क्रम में डॉ त्रिपाठी ने डीएम से डेटा के माध्यम से फाइलेरिया अभियान के दैरान दवा वितरण, दवा के सेवन, उसका प्रभाव, माइक्रोप्लान, अस्पताल के ढांचागत सरंचना, स्वच्छता, फील्ड में आशा कार्यकर्ताओ की कार्यशैली, अभियान की मॉनिटरिंग व कार्यन्वयन विषय पर चर्चा की. इस दौरान डीएम ने केंद्रीय टीम को फाइलेरिया उन्मूलन में जिला प्रशासन का पूरा सहयोग करने की बात कही. कहा कि मच्छरों को पनपने व स्वच्छता के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात करने की बात कही. इसके अलावा फाइलेरिया उम्मुलन अभियान को सफल करने तहत स्वास्थ्य विभाग के कार्यकलापों की मॉनिटरिंग करने की बात डीएम ने कही. मीटिंग के दौरान डीएम ने विभाग को फाइलेरिया से बचाव को ले दिए जाने वाले खुराक को सही तरीके से बताने को कहा, व सामने में ही दवा खिलाने का निर्देश दिया. वही दवा सेवन के बाद किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा के लिए कर्मियों को एलर्ट रहने को कहा ताकि सही समय पर लोगो को समुचित चिकित्सा मिल सके.

फाइलेरिया की स्थिति, जानकारी व दिए गए सुझाव:

स्वास्थ्य विभाग की केंद्रीय टीम के अध्यक्ष डॉ भूपेंद्र ने सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सिन्हा को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले में फाइलेरिया की स्थिति, समस्या व निदान की जानकारी दी. दरभंगा प्रवास के अंतिम दिन सोमवार को डॉ त्रिपाठी ने कहा कि जिला के हर चौथे व्यक्ति मैक्रोफाइलेरिया से पीड़ित है. यहाँ के 23 प्रतिशत लोगों को मैक्रोफाइलेरिया है. कहा कि यह एक खतरनाक संक्रामक रोग है. इससे बचाव के लिए स्वच्छता व दवा के वितरण व सेवन को लेकर बेहतर प्रबंधन ज़रूरी है. इसे लेकर सीएस को प्लान बनाकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा. साथ ही इसके निदान से अवगत कराया. कहा कि इसके लिए ब्लॉक स्तर पर माइक्रोप्लान बनाकर हर पात्र व्यक्ति को आशा या स्वास्थ्य कर्मियों के सामने दवा खिलाएं. ध्यान रखा जाए कि दवा बर्बाद न हो पाए. इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं को हर घर पर दस्तक देना होगा. डॉ त्रिपाठी ने विस्तार से बताते हुए कहा कि अधिकांश लोग पहाइलेरिया के बारे में जानते ही नही. इसे लेकर जागरूकता पर ध्यान देना होगा. इसके अलावा डॉ त्रिपाठी ने प्रखंडो में पहाइलेरिया दवा वितरण को लेकर आईडीए राउंड के वस्तुस्थिति से अवगत कराया. डॉ त्रिपाठी ने पहाइलेरिया उन्मूलन को लेकर गांव स्तर पर अभियान चलाने को कहा, ताकि लोगो को पहाइलेरिया से बचाव किया जा सके. मौके पर आइसीएमआर के डॉ शुब्रमन्यम, सीएफएआर के डॉ एस के पाण्डे, डीएमओ डॉ जेपी महतो, केअर की श्रद्धा झा, अंशु कुमार, धीरज सिंह, डब्ल्यू एच ओ के डॉ दिलीप व विभाग के कर्मी मौजूद थे.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …