Breaking News

स्मार्ट नगर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है MSU – अभिनाश भारद्वाज बहेड़ी – प्रखंड क्षेत्र के डॉ.प्रभात विवाह भवन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा  स्मार्ट नगर – विजन 2040  सेमिनार का आयेजन किया गया।

स्मार्ट नगर बनाने हेतु प्रतिबद्ध है MSU – अभिनाश भारद्वाज
बहेड़ी – प्रखंड क्षेत्र के डॉ.प्रभात विवाह भवन में मिथिला स्टूडेंट यूनियन द्वारा  स्मार्ट नगर – विजन 2040  सेमिनार का आयेजन किया गया।

मुख्य वक्ता MSU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश भारद्वाज ने कहा कि वर्तमान में नगर की हालात दयनीय है। नगर के समुचित विकास और कुवयवस्था दूर करने के लिए क्षेत्र के बुद्धिजीवी को चिंतन करने की आवश्कता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान महासचिव गोपाल चौधरी ने कहा कि मिथिला के सर्वांगीण विकास हेतु संगठन प्रतिबद्ध है नगर के समुचित विकास हेतु संगठन संघर्ष जारी रखेगा।
प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक बसकटिया ने आमजनों से मिथिला राज्य आंदोलन में 4 दिसंबर को पटना चलने की अपील की। मौके पर नगर अध्यक्ष पवन मंडल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संधीर यादव, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नीतीश कुमार राज, राजन जी, रवि साफी , संजीव महतो, रघुबीर यादव, मोहन मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …