विश्व विख्यात रसायनशास्त्र के विभागाध्यक्ष प्रो० प्रेम मोहन मिश्रा को मिली धमकी से समाज आक्रोशित

दरभंगा आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक जिला सचिव राजीव कुमार चौधरी व एआईएसएफ के जिला सचिव शरद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर विश्व विख्यात रसायन शास्त्र के शिक्षक व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा को मिली सर तन से जुदा करने की धमकी पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा प्रोफेसर मिश्रा साहब की ख्याति देश और दुनिया में हैं। वे रसायन शास्त्र शिक्षक संघ के राष्ट्रीय नेता भी वही सीनेट और सिंडिकेट के सदस्य भी। उन्होंने अपने शिक्षण कार्य से मिथिलांचल व मिथिला विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देकर छात्रों को जो शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया था जिसकी सराहना प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण और ट्विटर के द्वारा भी किए थे। ऐसे व्यक्तित्व पर को इस तरह से अज्ञात लोगों के द्वारा पोस्टल के माध्यम से मिली धमकी निश्चित तौर पर दुर्भाग्यपूर्ण है। वही नेता द्वेय ने कहा कि जिला प्रशासन अभिलंब इस मामले को गंभीरता से लें व प्रोफेसर मिश्रा जी के सुरक्षा की गारंटी करें। वहीं इस तरह की हरकत करने वाले को कठोर से कठोर सजा दिया जाना चाहिए।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal