Breaking News

26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रमण्डलीय  सभागार में संविधान दिवस संबंधी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

संविधान दिवस के अवसर पर प्रमंडलीय सभागार में आयोजित है शपथ कार्यक्रम

दरभंगा  वरीय प्रभारी पदाधिकारी (राजस्व), आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा आदेश निर्गत करते हुए कहा है कि सरकार के संयुक्त सचिव, संसदीय कार्य विभाग, बिहार एवं संसदीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में 26 नवम्बर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर प्रमण्डलीय  सभागार में संविधान दिवस संबंधी शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि 26 नवम्बर को पूर्वाह्न 10:30 बजे आयुक्त, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में संविधान दिवस शपथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिनमें कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे तथा वैसे पदाधिकारी एवं कर्मी, जो अवकाश में रहेंगे, वे ऑनलाइन के माध्यम से कार्यक्रम में भाग लेंगे।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …