Breaking News

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी

नशा मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गयी प्रभात फेरी


दरभंगा,  नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मध निषेध के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।
उक्त जागरूकता रैली को अपर समाहर्त्ता-सह- अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा “राजा”, उत्पाद अधीक्षक ओम प्रकाश, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ( साक्षरता) नवीन कुमार ठाकुर द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह जागरूकता रैली समाहरणालय गेट से आदर्श मध्य विद्यालय, नेहरू स्टेडियम, लोहिया चौक, लहेरियासराय टावर होते हुए पुनः समाहरणालय गेट पर आकर समाप्त हुआ।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा नशा मुक्ति से संबंधित नारे लगाये जाते रहे मसलन हमलोगों का सपना हुआ साकार, नशामुक्त हुआ बिहार

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …