अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दरभंगा, सखी वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा के द्वारा आज सदर प्रखण्ड के बाकरगंज मुहल्ला, वार्ड नं. – 40, में महिलाओं के साथ लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला संरक्षण पदाधिकारी-सह-केन्द्र समन्वयक श्रीमती अज़मातून निशा द्वारा महिलाओं को हिंसा के विरुद्ध लागू कानूनों की जानकारी घर घर पहुंचाकर महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार के हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाब देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा आदि विषयों पर जानकारी दी गयी।
साथ ही उपस्थित महिलाओं द्वारा शपथ ली गयी कि *अपने परिवार, समाज एवं देश की महिलाओं के साथ होने वाली लैंगिक हिंसा का हमेशा विरोध करूंगी। महिलाओं की अस्मिता को धुमिल करने वाले किसी भी कृत्य में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से मेरी भागीदारी नहीं होगी। साथ हीं महिला उत्पीड़न का कोई मामला मेरे संज्ञान में आने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करवाना सुनिश्चित करूंगी।*
उपस्थित महिलाओं द्वारा संकल्प लिया गया कि इस सन्देश को घर- घर पहुँचाएंगी एवं टॉल फ्री न. – 181 की जानकारी देंगी।
इस अवसर पर उपस्थित चाइल्ड लाइन दरभंगा के केन्द्र समन्वयक श्रीमती अराधना कुमारी द्वारा लैंगिक भेदभाव को समझाया गया एवं पुरूषों के जेन्डर संवेदीकरण करना एवं लैंगिक हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में सच्चिदानंद झा, पंकज कुमार चौधरी, शिव प्रसाद, शिव गंगा देवी, बॉबी कुमारी आदि ने भाग लिया।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal