Breaking News

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना को दोहराया गया। संविधान व नियम के अनुसार कार्य करने का लिया गया संकल्प

संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना को दोहराया गया।

संविधान व नियम के अनुसार कार्य करने का लिया गया संकल्प


दरभंगा,  आयुक्त कार्यालय, दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा के सभागार में आयुक्त  मनीष कुमार की अध्यक्षता में 26 नवंबर 2022 संविधान दिवस के अवसर पर भारत का संविधान के प्रस्तावना को सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा दोहराया गया तथा संविधान एवं नियम के अनुसार कार्य करने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर आयुक्त द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को संविधान में अंकित प्रस्तावना का मूल्य समझाते हुए हमेशा संविधान एवं नियम के अनुसार काम करने के निर्देश दिए गए।
उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारत के लोगों की ओर से संविधान को
अंगीकृत, अधिनियमित एवं आत्मार्पित किया गया था।
इस अवसर पर वरीय प्रभारी पदाधिकारी राजस्व राजेश कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी डॉ. महेश सिंह, क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी संजीव कुमार, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन दरभंगा-1 एवं आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …