Breaking News

लक्ष्मी पासवान की क्रांतिकारी स्मृति में चौक नामकरण एवं लाइब्रेरी निर्माण के लिए हुई बैठक

लक्ष्मी पासवान की क्रांतिकारी स्मृति में चौक नामकरण एवं लाइब्रेरी निर्माण के लिए हुई बैठक


दरभंगा दिवगंत माले नेता लक्ष्मी पासवान की स्मृति में लाइब्रेरी निर्माण एवं चौक के नामकरण के लिए माले जिला सचिव बैद्यनाथ यादव एवं वरिष्ठ नेता आर.के.सहनी की अध्यक्षता में बैठक की गई।

जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि एकमी चौक को लक्ष्मी पासवान के नाम पर रखा जाए। नामकरण के लिए व्यापक जनअभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और इसके साथ ही कॉ. लक्ष्मी पासवान के नाम पर पुस्तकालय का निर्माण किया जाएगा।

इसके लिए 11 दिसंबर को एक विस्तृत बैठक होगी। जिसमें तैयारी समिति का गठन कर इसको मूर्त रूप देने के लिए अभियान चलाए जाएँगे।

बैठक में वरिष्ठ माले नेता गंगा मंडल, जसम राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुरेंद्र सुमन, डॉ. सूरज पासवान, शिवन यादव, शनिचरी देवी, रानी जी, विनोद सिंह, पंकज कुमार, रंजीत कुमार, प्रिंस राज, देवेंद्र कुमार, इंद्रजीत कु. विक्की, रामदेव मंडल, सन्दीप कु.चौधरी, समीर आदि उपस्थित रहे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …