Breaking News

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक विवेकानंद पार्क मे संपन्न सैकड़ों पदाधिकारियों ने की सहभागिता

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक विवेकानंद पार्क मे संपन्न

सैकड़ों पदाधिकारियों ने की सहभागिता

4 दिसंबर को मैहर में आयोजित पेंशन महाकुंभ मे रीवा से हजारों अध्यापक होंगे शामिल

पुरानी पेंशन बहाली एवं नियुक्ति दिनाँक से वरिष्ठता की माँग को लेकर शिक्षकों का आंदोलन जोर पकड़ने लगा है। सभी अध्यापक शिक्षक संगठन एकजुट होने लगे हैं।सरकार की अनदेखी को लेकर अध्यापक अब आर पार की लड़ाई के मूड मे हैं। इसी कड़ी मे मैहर में 4 दिसंबर को आयोजित होने वाले पेंशन महाकुंभ की तैयारी को लेकर आज विवेकानंद पार्क मे अध्यापक शिक्षक संगठनों की संयुक्त मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के संयोजक राघवेन्द्र सोहगौरा ने की, जबकि संचालन आजाद अध्यापक संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने किया।
बैठक मे राइजिंग आजाद मिशन शासकीय सेवक सेतु के प्रांतीय सचिव डॉ.सुनील तिवारी ने आगामी कार्यक्रमों के सम्बन्ध मे विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली संघ सतना के अध्यक्ष प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त मोर्चा के जिला प्रवक्ता डॉ.सुनील तिवारी के अलावा, संयुक्त मोर्चा के संयोजक एवं राज्य अध्यापक संघ के अध्यक्ष राघवेन्द्र सोहगौरा ,आजाद अध्यापक संघ के अनिल शुक्ला, शासकीय सेवक सेतु के राजीव तिवारी, राज्य शिक्षक कांग्रेस के आर बी सिंह के अलावा राजेश मिश्रा ,अखिलेश शुक्ला, रामजी पाण्डेय,शशिभूषण मिश्रा, राजकुमार मिश्रा ,अमित द्विवेदी ,सतेंद्र तिवारी ,राकेश गौतम, प्रदीप मिश्रा,नागेंद्र पांडेय, रमाकांत शुक्ला, भास्कर मिश्रा ,किसलय मिश्रा, प्रदीप गौतम, भास्कर द्विवेदी, दुर्गेश वर्मा , डा जीतनारायण चतुर्वेदी ,राजेश द्विवेदी, गीतेश पांडे ,अनिल मिश्रा ,अरुण सिंह, धनेंद्र सिंह ,विमलेश ओझा , संजय मिश्रा ,अनुज पटेल, कुंजबिहारी तिवारी, विनायक मिश्रा , रामायण पाठक ,गिरीश तिवारी, हरीश तिवारी,नागेंद्र पांडेय,मिथिलेश तिवारी , लालई प्रसाद साकेत,राजेश वर्मा ,रमेश कुमार रावत ज,प्रदीप पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में अध्यापक पदाधिकारी शामिल थे।
बैठक में मैहर में आयोजित पेंशन महाकुंभ मे हजारों की तादात मे सहभागिता का निर्णय लिया गया। साथ ही जनवरी माह में रीवा मे पुरानी पेंशन बहाली एवं नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …