Breaking News

विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में प्रबंधन भवन में 30 नवंबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में प्रबंधन भवन में 30 नवंबर को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के प्रायोजकत्व में आयोजित शिविर का कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह करेंगे उद्घाटन, जबकि कुलसचिव होंगे विशिष्ट अतिथि

शिविर की रूपरेखा को अंतिम स्वरूप देने के उद्देश्य से विभागाध्यक्ष प्रो अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई आयोजन समिति की बैठक*
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफ़ेसर सुरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश से आगामी 30 नवंबर को विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केन्द्र तथा स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रबंधन भवन में मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम के प्रायोजकत्व में कार्डियो- गैस्ट्रो संबंधी निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से विभागाध्यक्ष प्रो अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें वेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधक श्रीकांत त्रिवेदी, शिविर के संयोजक डा गीतेन्द्र ठाकुर, विभागीय शिक्षक डा निर्मला कुशवाहा व डा संजय कुमार झा, डा आर एन चौरसिया, श्याम कुमार व प्रकाश कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह प्रबंधन अध्ययन के निदेशक प्रो अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एस पी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिविर का उद्घाटन करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कुलसचिव प्रोफ़ेसर मुश्ताक अहमद तथा स्वागताध्यक्ष के रूप में शिविर के संयोजक एवं विश्वविद्यालय के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जीतेन्द्र ठाकुर आदि उपस्थित होंगे। शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, पदाधिकारियों, शिक्षकेतर कर्मियों एवं विभागीय छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण किए जाएंगे।
मेदांता हॉस्पिटल के प्रबंधक श्रीकांत त्रिवेदी ने बताया कि हृदय रोग विशेषज्ञ डा मेहजबा आर मजूमदार, गैस्ट्रो स्पेशलिस्ट डा विमल कुमार साहू तथा मेडिकल ऑफिसर डा राहुल यादव आदि चिकित्सा शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेंगे।
शिविर के संयोजक डा गीतेन्द्र ठाकुर ने बताया कि 30 नवंबर को शिविर का उद्घाटन 10:30 बजे स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग के प्रबंधन भवन में होगा, जबकि 12:00 बजे से वहीं स्वास्थ्य परीक्षण प्रारंभ किया जाएगा।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …