Breaking News

दरभंगा एड्स जागरुकता को लेकर हुआ नुक्कड़-नाटक

एड्स जागरुकता को लेकर हुआ नुक्कड़-नाटक

दरभंगा,  (विश्व एड्स दिवस) के अवसर पर डी.पी.एम.आई., दरभंगा के प्रधानाचार्य डॉ. फौजिया जमाल के देख- रेख में डी.पी.एम.आई के पारा मेडिकल के छात्र/छात्राओं द्वारा एड्स (एच.आई.वी पॉजिटिव) बीमारी के प्रति जागरूकता लाने एवं एड्स पीड़ित व्यक्ति से पारिवारिक एवं सामाजिक वर्ताव में बदलाव लाने के लिए समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार के समीप नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी आलोक राज, डी.पी.ओ (आई.सी.डी.एस) डॉ. रश्मि वर्मा, महिला संरक्षण पदाधिकारी अज्मतून निशा एवं संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …