Breaking News

नगरपालिका आम निर्वाचन के बनाये गये बज्रगृह-सह-मतगणना केन्द्र के निर्माण हेतु बाजार समिति, शिवधारा को मतगणना कार्य समाप्ति तक किया गया अधिग्रहित

नगरपालिका आम निर्वाचन के बनाये गये बज्रगृह-सह-मतगणना केन्द्र के निर्माण हेतु बाजार समिति, शिवधारा को मतगणना कार्य समाप्ति तक किया गया अधिग्रहित

दरभंगा,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार द्वारा निर्गत अधिसूचना में नगर पालिका आम निर्वाचन, 2022 हेतु अधिसूचित नगरपालिकाओं का निर्वाचन संपन्न कराये जाने का निर्देश संसूचित किया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के लिए मतदान 18 दिसम्बर 2022 को तथा मतगणना 20 दिसम्बर 2022 को निर्धारित है। वही द्वितीय चरण के लिए मतदान 28 दिसम्बर 2022 को एवं मतगणना 30 दिसम्बर 2022 को निर्धारित हैं।
उक्त के आलोक में उन्होंने कहा कि नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के अवसर पर मतदान के उपरान्त पोल्ड ई.वी.एम. के भंडारण हेतु बज्रगृह निर्माण एवं मतगणना केन्द्र के निर्माण के लिए बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा को चिन्ह्ति किया गया है।
इसके साथ ही अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा को तत्क्षण बाजार समिति, शिवधारा, दरभंगा को खाली कराकर नगरपालिका आम निर्वाचन के निमित्त उपलब्ध कराना सुनिश्चित कराने को कहा गया।
 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …