
अभविप, दरभंगा की ओर से भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर लनामिवि परिसर में स्थापित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर के माल्यार्पण किया गया।
मौके पर प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप ने कहा डॉ भीमराव राम अम्बेडकर को हमारे देश में एक महान व्यक्तित्व और नायक के रुप में माना जाता है तथा वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है। बचपन में छुआछूत का शिकार होने के कारण उनके जीवन की धारा पूरी तरह से परिवर्तित हो गयी। जिससे उनहोंने अपने आपको उस समय के उच्चतम शिक्षित भारतीय नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया और भारतीय संविधान के निर्माण में भी अपना अहम योगदान दिया। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य कौशल झा और रवि यादव ने कहा की भारत के संविधान को आकार देने के लिए डॉ भीमराव अम्बेडकर का योगदान सम्मानजनक है। उन्होंने पिछड़े वर्गों के लोगों को न्याय, समानता और अधिकार दिलाने के लिए अपने जीवन को देश के प्रति समर्पित कर दिया। नगर मंत्री सूरज ठाकुर के कहा की भीमराव अंबेडकर के इस्लामिक कट्टरता-जिहाद , ईसाई मिशनरियों की धूर्तता तथा कम्युनिस्टों के भारत विरोधी मानसकिता सम्बंधित स्पष्ट विचारों को रेखांकित किया। सोधप्रमुख वागीश झा ने कहा की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर का पुण्य तिथि हम सभी महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाते है।
माल्यार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सह मंत्री पूजा कश्यप, नगर मंत्री सूरज ठाकुर ,वागीश कुमार, कौशल कुमार , मोहन कुमार , शशिशभूषण सिंह यादव , रितेश , रवि यादव, अभिलाषा कुमारी ,आदि दर्जनों लोग मौजद थे।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal