Breaking News

दरभंगा  जिलाधिकारी राजीव रौशन की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव, 2022 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी।   

नगर निकाय चुनाव को लेकर हुई बैठक


दरभंगा, समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव, 2022 को निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि  राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की निर्धारित तिथियों, वज्रगृह व मतगणना स्थल की जानकारी नगर निकाय चुनाव लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित में उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही उनके निर्वाचन प्रचार सहित अन्य व्यय के लिए निर्धारित व्यय की सीमा तथा आदर्श आचार संहिता, सरकारी सम्पत्ति विरूपण अधिनियम 1987 के नियमों से अवगत करा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान तिथि के लिए वाहन के लिए
अभ्यर्थियों को अलग से अपने निर्वाची पदाधिकारी से
अनुमति लेनी होगी। मतदान प्रारंभ होने 48 घण्टे पूर्व से प्रचार-प्रसार प्रतिबंधित रहेगा और इसका सख़्ती से अनुपालन कराया जाएगा।
उन्होंने सभी अनुमण्डल पदाधिकारी को अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र के वैसे व्यक्ति जिनका पूर्व के निर्वाचन कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने का इतिहास रहा है, को चिन्ह्ति कर उनके विरूद्ध द.प्र.सं. की धारा – 107 के तहत करवाई करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि वैसे लोगों से बॉन्ड डाउन कराया जाए और आवश्यकता महसुस होने पर उनके विरूद्ध क्षेत्र बदर के लिए सी.सी.ए. में प्रस्ताव थाना स्तर से प्रेषित करवाया जाए।
उन्होंने चुनाव के लिए बनाये गए विभिन्न कोषांगों द्वारा की गयी तैयारी की भी समीक्षा की। जिनमें वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, मतगणना एवं बज्रगृह कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, स्वीप कोषांग, मीडिया कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, व्यय अनुश्रवण कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग शामिल हैं।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाची पदाधिकारी से कहा कि प्रखण्ड स्तर पर वाहन कोषांग की व्यवस्था कर ली जाए। मतदान तिथि के लिए क्लस्टर बनाकर वहाँ सुरक्षित ई.वी.एम. रखने की व्यवस्था कर ली लाए,ताकि आवश्यकता पड़ने पर किसी मतदान केंद्र के त्रुटि वाले ईवीएम को ठीक करने व बदलने में ज्यादा समय न लगे।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र के समीप एक हेल्प डेस्क का निर्माण किया जाए, जहाँ अवशेष मतदाता पर्ची का वितरण करने के साथ मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम और क्रमांक खोजने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्र पर बैट्री चार्जिंग, प्रकाश, फर्नीचर, बुनियादी सुविधा की व्यवस्था का आकलन संबंधित निर्वाची पदाधिकारी कर लें।
एस.एस.टी एवं एफ.एस.टी. अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहें, यह संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि मतदान तिथि को जिला सील रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी निर्वाची पदाधिकारी को अनुमण्डल एवं जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा मतदाताओं को धर्म, सम्प्रदाय, जाति या प्रलोभन के आधार पर प्रभावित करने की शिकायत प्राप्त होती है, तो सम्बंधित के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, अपर समाहर्त्ता-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, डी.आर.डी.ए. निदेशक गणेश कुमार, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शम्भू नाथ झा, वरीय उप समाहर्त्ता राहुल कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी मो. असलम अली, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समेकित बाल विकास परियोजना) डॉ. रश्मि वर्मा सहित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …