दरभंगा के जुझारू एवं कर्मठ युवा नेता मोहन यादव ने नीरज कुमार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निजी सहायक नियुक्त होने पर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।

मोहन यादव ने कहा कि बिहार में जब से महागठबंधन की सरकार बनी है। तथा उपमुख्यमंत्री के रूप में जनता के बीच लोकप्रिय एवं जनता की सेवा में पूर्ण समर्पित, बिहार के युवा नेता तेजस्वी यादव जी दिनो दिन जनता के बीच एक चर्चा का विषय बने हुए हैं। इतने अल्प काल खंड में उन्होंनें जनमानस की भावनाओं के अनुरूप जो भी कदम उठाए हैं। ये उनकी राजनीतिक दक्षता एवं परिपूर्णता का परिचायक है। उनसे प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीद है।
इसी कड़ी में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अपने निजी सहायक के रूप में नीरज कुमार जी को नियुक्त करना उनकी अच्छी सूझ बूझ एवं दूरदर्शिता का परिचायक है। इसके लिए उपमुख्यमंत्री की जितनी प्रशंसा की जाय कम ही होगी।
नीरज कुमार का निजी सहायक के पद पर आसीन होना,जनता जनार्दन के लिए एक सकारात्मक आशा अभिलाषा का प्रतीक है।
नीरज जी का विभिन्न सरकारी महकमों में कार्य करने का लंबा अनुभव है। नीरज जी को संवैधानिकता,
पारदर्शिता और नैतिकता का पर्याय माना जाता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उपमुख्यमंत्री एवं बिहार की सम्पूर्ण जनता का विश्वासभाजन के रूप में अपनी पूर्ण योग्यता एवं क्षमता का तिरोभाव करेंगें।
सम्पूर्ण बिहार की जनता की ओर से नीरज कुमार जी को ढेर सारी शुभकामनाएं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal