Breaking News

पब्लिक वेलफेअर इंग्लिश स्कूल उर्दू बाजार दरभंगा का तीन दिवसीय खेल महोत्सव 2022 का शुभारम्भ  किया गया।

पब्लिक वेलफेअर इंग्लिश स्कूल उर्दू बाजार दरभंगा का तीन दिवसीय खेल महोत्सव 2022 का शुभारम्भ  किया गया।

बजीतपुर स्थित खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नागेंद्र झा महिला कॉलेज की प्रोफेसर डा. धर्मशीला गुप्ता एवं पूर्व वार्ड पार्षद मो. नाफिसुल हक “रिंकु” के साथ डायरेक्टर सुखलाल सहनी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

कार्यकर्म का उद्घाटन करते हुए नागेंद्र झा महिला कॉलेज की प्रोफेसर डा. धर्मशीला गुप्ताने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खेल को शिक्षा का महत्वपूर्ण अंग बताया। इन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल तक पहुंचने का प्रयास किया जायेगा।

वही प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए स्कूल के डायरेक्टर सुखलाल सहनी और प्राचार्य शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बच्चो के विकाश में महत्वपूर्ण योगदान होती है जिसके बच्चो के बीच आपसी मेल जोल कर खेलने को दर्शाता हैं।

वहीं पूर्व वार्ड पार्षद मो. नाफिसुल हक “रिंकु” ने आयोजन को ऐतिहासिक बताया। इन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में बल मिलता है।

प्रतियोगिता के प्रभारी प्रशांत कुमार, मोहम्मद मोजाक्किर ने बताया कि महोत्सव में 15 प्रकार के खेलों की प्रतियोगिता होगी। जिसमें क्रिकेट,दौड़, हाई जम्प, बैडमिन्टन, कबड्डी, खो-खो, साईकिल रेस, डिस्कस थ्रो तथा अन्य कई खेल शामिल है। अंतिम दिन समापन समारोह पर सभी विजेता टीम को पुरस्कार वितरण किया किया जाएगा।

इस मौके पर स्कूल के शिक्षक अनिता देवी, राखी कुमारी, दीपक कुमार सिंह, शिल्पी कुमारी ,श्रीकांत कुमार के साथ साथ सहयोगी रितेश कुमार,फैज अहमद,सचिन कुमार, विशिका कुमारी, मोहम्मद जिशान, सोनी प्रवीण मौजूद रहे।

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …