Breaking News

Bihar दरभंगा > भूमि विवाद एवं मद्यनिषेध अभियान को लेकर हुई बैठक

भूमि विवाद एवं मद्यनिषेध अभियान को लेकर हुई बैठक

दरभंगा,  जिलाधिकारी, दरभंगा के कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी,  राजीव रौशन की अध्यक्षता में भूमि विवाद एवं मद्यनिषेध अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में राजस्व विभाग के भू-समाधान पोर्टल पर भूमि विवाद के मामले का थाना स्तर से अपलोड करने की प्रगति की समीक्षा की गयी। इस संबंध में सभी अंचलाधिकारी को अपने थाना को तकनीकी सहयोग प्रदान कर भूमि विवाद से संबंधित मामलों को अपलोड करवाने में सहयोग करने का तथा सभी थाना को भूमि विवाद के सभी मामलों को भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में सभी थानों को निर्देशित किया गया है कि जप्त शराब का विनष्टीकरण एवं वाहन की नीलामी शीघ्र अतिशीघ्र किया जाए है। किसी भी थाने में पूर्व के जपत शराब या वाहन नहीं रहनी चाहिए।
बैठक में दाखिल-खारिज, थानों पर भूमि विवाद की सुनवाई, मद्य निषेध अभियान के अन्तर्गत किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की गयी।
बैठक में अपर समाहर्त्ता(राजस्व)-सह-अपर जिला दण्डाधिकारी राजेश झा ‘‘राजा’’, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …