Breaking News

सीएम साइंस कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

सीएम साइंस कॉलेज में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

सीएम साइंस महाविद्यालय के एनएसएस कार्यालय के प्रांगण में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण – 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो दिलीप कुमार चौधरी, एनएसएस के महाविद्यालय कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सत्येन्द्र कुमार झा, डॉ डी पी साह, डॉ अभय सिंह, डॉ आरती कुमारी, डॉ निधि झा, डॉ सुषमा रानी, डॉ अजय कुमार ठाकुर, डॉ विश्वपति त्रिपाठी, प्रवीण कुमार झा, कृष्ण कुमार चौधरी, शिवशंकर झा आदि उपस्थित थे। वहीं एनएसएस के स्वयंसेवकों एवम एनसीसी के कैडेट्स राहुल कुमार, प्रभात कुमार झा, नजीरूल होदा, फाजला तरन्नुम, विजय कुमार, रोशनी खातून, फातमा तरन्नुम, आफरीन कैस सहित कुल 60 छात्र -छात्राओं ने इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी दी।
उपस्थित सभी सहभागियों ने वाहन परिचालन हेतु यह शपथ लिया कि वे सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनेंगे और चार पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाएंगे, वे ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करेंगे, कभी भी शराब पी कर वाहन नहीं चलाएंगे। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हमेशा सचेत रहने की आवश्यकता होती है, वाहन की गति को सदैव निर्धारित अधिकतम गति सीमा के अनुरूप रखना चाहिए। कार्यक्रम पदाधिकारी ने छात्र समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज कल न्यूज में प्रतिदिन वाहन दुर्घटना की खबर रहती है, और इस तरह के वारदात का कारण हमेशा लापरवाह ड्राइविंग होती है। इसलिए यह आवश्यक है कि वाहन चलाते समय हम न केवल अपना, साथ ही अगल बगल, आगे पीछे चलने वाले सभी वाहनों का ध्यान रखें। ट्रैफिक के सभी नियमों का पालन करते हुए पूर्ण समझदारी का परिचय दें। यह सदैव याद रखें कि घर पर आपका परिवार आपकी प्रतीक्षा में है। कार्यक्रम का समापन करते हुए डॉ डी पी साह ने सड़क सुरक्षा -जीवन रक्षा का नारा दिया।.

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …