Breaking News

व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध कार्यक्रम का किया गया आयोजन

व्यवहार न्यायालय, दरभंगा में लैंगिक हिंसा के विरुद्ध कार्यक्रम का किया गया आयोजन

दरभंगा,  सखी वन स्टॉप सेन्टर, दरभंगा के द्वारा लैंगिक हिंसा के विरुद्ध अंतराष्ट्रीय महिला जागरूकता पखवाड़ा के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा के सचिव श्री दीपक कुमार की अध्यक्षता में लैंगिक हिंसा के विरूद्ध पारा विधिक स्वंय सेवक, अधिवक्ता एवं कर्मियों के साथ प्राधिकार कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, दरभंगा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला संरक्षण पदाधिकारी-सह-केन्द्र प्रबंधक अज़मातून निशा द्वारा लैंगिक हिंसा एवं लैंगिक भेदभाव पर विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए महिलाओं के प्रति हो रही विभिन्न प्रकार की हिंसा, भ्रूण हत्या, शिक्षा से वंचित रखना, बेटा पैदा करने के लिए अनुचित दबाव देना, आर्थिक हिंसा, मनोवैज्ञानिक हिंसा, दहेज प्रथा, आदि विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी।
तत्पश्चात सचिव द्वारा महिला हिंसा एवं भेदभाव के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के लिए उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलायी गयी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि लैंगिक समानता के लिए एवं महिला हिंसा के विरूद्ध जागरूकता संदेश को घर-घर पहुचाएंगे एवं टॉल फ्री नम्बर – 181 की जानकारी देंगे।
उक्त कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन के केन्द्र समन्वयक अराधना कुमारी, टीम सदस्य पंकज कुमार चौधरी, अधिवक्ता बेबी सरोज आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …