नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 हेतु दिए जा रहे प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई
दरभंगा, नगर पालिका आम निर्वाचन, 2022 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु
दिए जा रहे प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों के संबंध मे जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह- जिला दण्डाधिकारी श्री राजीव रौशन द्वारा नगरपालिका निर्वाचन अधिनियम के 465 (1) तथा भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा के तहत कार्रवाई करने के आदेश जारी की गयी है।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा के प्लस टू एम.एल. एकेडमी एवं जिला स्कूल में मतदान पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी एवं सेक्टर पदाधिकारियों को नगर निकाय चुनाव 2022 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु प्रशिक्षण दिया जा रहा। जिनमें से कई कर्मी एवं पदाधिकारी अनुपस्थित पाए गए हैं।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal