बी एड (नियमित ) के छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

प्लस टू मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय ,कादिराबाद , दरभंगा में सड़क सुरक्षा से सम्बंधित जानकारी एवं शपथ सभी शिक्षकों ,प्रशिक्षु शिक्षकों ,छात्रों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को प्रधानाध्यापक अजहर जमाल नकवी की अध्यक्षता में विद्यालय के प्रखर शिक्षक सुनील कुमार रॉय द्वारा दिलाई गई ।
इस अवसर पर दूरस्थ शिक्षा निदेशालय , बी एड (नियमित ) के प्रशिक्षु शिक्षकों के नेतृत्व में अन्य महाविद्यालय से आये प्रशिक्षु शिक्षकों ,विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों के सहयोग से स्वास्थ्य , सुरक्षा एवं साफ सफाई के प्रति सजगता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्यालय में श्रमदान किया गया ।
बी एड (नियमित ) के प्रशिक्षु शिक्षकों के द्वारा किये कार्य को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने काफी सराहा । उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्हें इसी तरह के सृजनात्मक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया एवं सभी को इस तरह के कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजहर जमाल नकवी , मणिशंकर प्रसाद , श्रीमती कंचना , सुनील कुमार रॉय , मो. इनायत , सुनील कुमार रॉय द्वितीय , किशोर कुमार कुशवाहा , धनिक लाल , देवाश्वरी कुमारी , कंचन कुमारी , विनीत कुमार , विभा कुमारी , विमल कुमार , संतोष कुमार राम , नवीन कुमार झा ,कंचन कुमारी ,अमित कुमार ,शिवानी कुमारी एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मौजूद रहे ।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal