
भाकपा(माले) नगर स्तरीय कार्यकर्ता कंवेंशन सम्पन्न।
नगर निगम चुनाव में भाकपा(माले) समर्थित उम्मीदवार को जिताने की अपील-भाकपा(माले)
15 फरवरी को लोकतंत्र बचाओ -देश बचाओ रैली को सफल बनायें- बैद्यनाथ
भाजपा के खिलाफ नगर निगम चुनाव में वार्डो में पोल-खोल अभियान चलाएगी भाकपा(माले)
कंवेंशन से मेयर उम्मीदवार रानी देवी को जिताने की अपील
दरभंगा भाकपा(माले) का महानगर स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन वार्ड 8 शातिहारा टोला में सदीक भारती, साधना शर्मा, वाहिद ,योगेन्द्र राम ,रिजवान अध्यक्षमण्डली में सम्पन्न हुई। कंवेंशन का संचालन भूषण मंडल ने किया। कंवेंशन में भाकपा(माले) महाधिवेशन 15-20 फरवरी, 15 फरवरी लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली तैयारी, नगर निगम चुनाव के संदर्भ में बातचीत की गई। कंवेंशन की शुरुआत भाकपा(माले) तमिलनाडु राज्य सचिव एन के नटराजन के श्रधांजलि के साथ शुरू हुई।
कन्वेंशन को सबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि आज देश मे भाजपा सरकार संविधान-लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। किसान-मजदूर विरोधी कानून को लागु किया जा रहा है। आज जरूरत है कि पूरे देश मे भाजपा के खिलाफ एक वयापक एकता बनाकर गांव-गांव शहर-शहर में भाजपा को खदरने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इसी करी में भाकपा(माले) का 11वां महाधिवेशन 15 से 20 फरवरी को पटना में आयोजित है। और 15 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ विशाल रैली का आयोजन किया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए पूरे नेता कार्यकर्ता को शहर के वार्डो में अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पटना
पहुचकर रैली को सफल बनाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा की उत्साह के बिना उत्सव पूरा नही हो सकता इसलिए हमारी पार्टी कतारों में उत्साह का संचार होना चाहिये। रैली व महाधिवेशन में हमें नया रिकॉर्ड बनना होगा और इसके लिए जनता के ज्वलन्त सवालों महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ, सम्मानजनक रोजगार, एमएसपी की मांग, बटाईदारी के सवाल के साथ जोड़ना होगा।
सवर्ण आरक्षण के खिलाफ भाकपा(माले) ही एकमात्र पार्टी थी।
यह रैली जब सबकी रैली बन जाएगी तब बिहार में महागठबन्धन की नीतीश सरकार भी भाजपाई तर्ज पर चलना बन्द कर देगी।
वही नगर सचिव सदीक भारती ने कहा ने कहा कि दरभंगा शहर में भाकपा(माले) शहरी गरीबो, माध्यम वर्ग, अपराध, हत्या सहित अन्य सवालों पर लगातार अपनी पहलकदमी लेती रही है। और केंद्रीय व राज्य की सरकरो द्वारा गरीब विरोधी सभी कानून का विरोध किया गया है। इस लिए अब समय आ गया है की नगर निगम चुनाव में लड़ने-भिड़ने वाली ताकत भाकपा(माले) समर्थित उम्मीदवार को जिताने की अपील किया हैं।
वही राज्य कमिटी सदस्य नेयाज अहमद में कहा कि राज्य सरकार पुनः स्मार्ट मीटर लगाकर गरीबो के घर से बिजली कटवाना चाहती है। बिजली विभाग द्वारा शहर में गरीबो को धमकाकर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है। जिसका जमकर शहरवासियों को विरोध करना होगा और स्मार्ट मीटर के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष तेज करने की जरूरत है।
वही माले नेता भूषण मंडल ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार को वार्ड वार्ड से खदेड़ने की जरूरत है। और भाकपा(माले) समर्थित मेयर उम्मीदवार रानी देवी के पक्ष में मतदान करने की जरूरत है।
कन्वेंशन में मेयर उम्मीदवार रानी सिंह बसपा जिला अध्यक्ष सुनील मण्डल , रंजन प्रसाद सिंह, अवकाश प्राप्त दारोगा दुर्गा दास, दिनेश मंडल, मयंक ,सोनू यादव, साधना शर्मा, दिनेश मंडल, योगेंद्र राम, विक्की कुमार, राम सागर पासवान सहित दर्जनों लोग ने सबोधित किया।
प्रिंस राज – भाकपा(माले) जिला कार्यालय
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal