Breaking News

नगर निकाय चुनाव में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु उड़न दस्ता दल का किया गया गठन

नगर निकाय चुनाव में चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु उड़न दस्ता दल का किया गया गठन

दरभंगा, नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत दरभंगा जिला में राज्य निर्वाचन आयोग के अद्यतन निर्देश के तहत चुनावी व्यय पर नियंत्रण, पर्यवेक्षण तथा चुनाव के क्रम में आर्थिक अपराध पर नियंत्रण एवं कार्रवाई हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा  राजीव रौशन द्वारा उड़नदस्ता दल (एफएसटी) का गठन करते हुए दंडाधिकारी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।
दरभंगा नगर निगम क्षेत्र के लिए इंद्रासन साह, अंचलाधिकारी सदर, अभयपद दास अंचलाधिकारी बहादुरपुर एवं मोनी झा, राजस्व अधिकारी सदर एवं नीलम कुमारी, राजस्व अधिकारी बहादुरपुर की प्रतिनियुक्त की गयी है।
वहीं नगर निकाय, सिंहवाड़ा के लिए रामनाथ राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सिंहवाड़ा को, नगर निकाय, भरवाड़ा के लिए लक्ष्मण कुमार झा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सिंहवाड़ा को, नगर निकाय, हायाघाट के लिए श्री अंकुर राय, राजस्व अधिकारी हायाघाट को, नगर निकाय, बेनीपुर के लिए श्री रवि कुमार, राजस्व अधिकारी बेनीपुर को, नगर निकाय, बहेड़ी के लिए शम्मी कुमार, राजस्व अधिकारी बहेड़ी को एवं नगर निकाय कुशेश्वरस्थान पूर्वी के लिए नादिर बकार यकूबी, राजस्व अधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी को प्रतिनियुक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि उड़नदस्ता दल(एफ.एस.टी) का दायित्व मुख्य कर्तव्य अवैध चुनावी आचरण तथा मतदाताओं के उपहार शराब, पैसे वितरण, घुस देना या अन्यान्य प्रभावित करना जैसे आचरणों पर निगरानी रखना एवं परिवाद प्राप्त होने पर उसकी जांच करनी है।
आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव से संबंधित खर्च के संबंध में सूचना/परिवाद प्राप्त होने पर उनकी जांच करना, राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला स्तर से प्राप्त परिवादों की जांच करना, परिवाद प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करना और यदि घटनास्थल पर पहुंचने में ज्यादा समय लगने की संभावना हो तो वैसी स्थिति में स्थानीय थाना को घटनास्थल पर भेजना एवं उनके द्वारा कृत कार्रवाई की निगरानी करनी है।
इसके साथ ही उड़नदस्ता दल/स्थानीय थाना द्वारा किए गए समस्त कार्रवाई का वीडियो ग्राफी कराया जाना एवं विस्तृत विवरण या स्पष्टीकरण हेतु परिवादी से संपर्क करना साथ ही साथ कृत कार्रवाई के तैयार की गई सी.डी/डी.वी.डी को व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को समर्पित करना एवं उड़नदस्ता दल (एफ.एस.टी) अपना प्रतिवेदन प्रतिदिन पुलिस अधीक्षक संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग को समर्पित करेंगे।
उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता दल निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग के सतत संपर्क में रहेंगे एवं नोडल पदाधिकारी, निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग दरभंगा के निर्देशानुसार आयोग के अद्यतन निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …