Breaking News

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की संदिग्ध मौत कई की हालत गंभीर

सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई. वहीं दो व्यक्ति की स्थिति गंभीर बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पांचों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. हालांकि प्रशासन जहरीली शराब पीने से मौत की पुष्टि नहीं कर रहा है. वहीं, दो बीमार लोगों का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

जहरीली शराब पीने से मृत एक व्यक्ति की पहचान इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी वकील सिंह के पुत्र संजय सिंह के रुप में की गई है. वहीं एक अन्य मृत व्यक्ति की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के यदू मोर निवासी यदु सिंह के पुत्र कुणाल कुमार सिंह के रूप में की गई है. वहीं दो लोगों जहरीली शराब पीने से गंभीर एक युवक इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोईला गांव निवासी विजेंद्र कुमार सिन्हा का 38 वर्षीय पुत्र अमित रंजन तथा दूसरा युवक मशरक थाना क्षेत्र निवासी गणेश राम का पुत्र हरेंद्र राम बताया गया है. अमित रंजन का उपचार छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है.

Check Also

• आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई बैठक  • सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी को दिए गए निर्देश। 

🔊 Listen to this • आगामी मुहर्रम पर्व पर विधि व्यवस्था संद्यारण को लेकर हुई …