Breaking News

जल-जीवन-हरियाली पोर्टल के लिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

जल-जीवन-हरियाली पोर्टल के लिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण

दरभंगा,   जल-जीवन-हरियाली अभियान के लिए बनाया गया जल-जीवन-हरियाली अभियान पोर्टल पर विभिन्न 11 अवयवों के अंतर्गत किए गए कार्य को अपलोड करने में हो रही कठिनाई को देखते हुए राज्य स्तर से तकनीकी प्रशिक्षण राजीव कुमार द्वारा दरभंगा जिले के सभी अंचलों के एवं जल-जीवन-हरियाली अभियान से जुड़े डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं पदाधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में दिया गया।
उन्होंने जल-जीवन-हरियाली अभियान के सभी 11 अवयवों से संबंधित विभागों के लिए निर्धारित कार्य से संबंधित विषय वस्तु को ही पोर्टल पर अपलोड करने को कहा। उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्य के अलावे अन्य प्रतिवेदन पोर्टल स्वीकार नहीं करता है।
उन्होंने विभाग वार निर्धारित कार्य को अवगत कराते हुए बारीकी से विषय वस्तु को अपलोड करने का सुझाव दिया।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता (राजस्व) सह अपर जिला दंडाधिकारी राजेश झा राजा, उप निदेशक जन संपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला मिशन प्रबंधक जल-जीवन-हरियाली ऋतुराज एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

 

Check Also

दरभंगा   जिलाधिकारी  कौशल कुमार की अध्यक्षता में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक हुई।

🔊 Listen to this • लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण संगठन विभाग के कार्यों की समीक्षा…   …