कस्तूरबा विद्यालय की समग्र स्थिति पर टीम गठित करें जिला प्रशासन- बैद्यनाथ
लड़कियों को चोटिल होने की घटना पर कारवाई में बिलंब क्यों ? माले जांच टीम
दरभंगा डीएम को ज्ञापन सौपेगा भाकपा माले।

दरभंगा भाकपा(माले) दरभंगा जिला कमिटी द्वारा 11 दिसंबर को कस्तूरबा बालिका आवसीय विद्यालय सिमरी में छात्रा के साथ हुई मारपीट को लेकर एक टीम का गठन कर पूरे मामले का जांच पड़ताल करवाया।
जांच टीम के भाकपा(माले) जिला कमिटी सदस्य सुरेंद्र पासवान, ऐपवा जिला अध्यक्ष साधना शर्मा, आइसा जिला सचिव मयंक कुमार यादव शामिल थे।
जांच टीम का रिपोर्ट जारी करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में रात के 12 बजे कुछ असामाजिक तत्व घुश्कर लड़की के साथ मारपीट किया गया जबकि स्कूल में 3 शिक्षक, 3 रसोइया और 1 वार्डन, 1 नाइट गार्ड वहां कार्यरत थे। और बालिका आवासीय विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है। लेकिन इस पूरे स्थिति में असामाजिक तत्व कैसे स्कूल और होस्टल के अंदर प्रवेश कर वहां सोए छात्रा के साथ मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसका इलाज सिमरी बाजार और दरभंगा में हुआ। आज घटना के 4 दिन बीतने के बाद भी आज तक कोई एफआईआर तक नही हुआ और न ही जिला से कोई जांच टीम बनाया गया है। जिससे साफ जग जाहिर होता है कि जिला प्रशासन बालिका आवासीय विद्यालय के प्रति संवेदनहीन बना हुआ है।
भाकपा(माले) जिला सचिव श्री यादव ने बताया कि आखिर रात के 1 बजे स्कूलव होस्टल परिषर का गेट कैसे खुला हुआ था और शिक्षक से लेकर नाइट गार्ड तक सोए हुए थे। यह मामला बहुत बड़ा संवेदनशील है। जिला प्रशासन को उच्चस्तरीय जांच टीम बनाकर इस मामले पर गंभीरता दिखाना चाहिए और दोषी लोगो पर करवाई करना चजिये।
श्री यादव ने बताया कि जल्द ही इस पूरे मश्ले पर जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा और उसका प्रतिलिपि राज्य सरकार को भी भेजा जाएगा।
Darbhanga News24 – दरभंगा न्यूज24 Online News Portal