Breaking News

दरभंगा 22 दिसम्बर (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

22 दिसम्बर (गुरुवार) को रामनगर आई.टी.आई. में किया गया जॉब कैंप का आयोजन

दरभंगा, – नियोजन पदाधिकारी, अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया गया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में रामनगर आई.टी.आई., लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से उपग्रोव सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड (Upgroww Solutions Pvt. Ltd) द्वारा 22 दिसम्बर 2022 (गुरुवार) को पूर्वाह्न 10ः00 बजे से 04ः00 बजे अपराह्न तक जॉब कैंप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजक द्वारा 01 पदों के लिए 40 रिक्तियाँ पर साक्षात्कार के बाद रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी हेतु सेल्स एक्सक्यूटिव के पद पर Pay – 15,000 + Other Benefits दिया जाएगा, जिसमें ग्रेजुएट (बी.ए, बी.एससी, बी.कॉम, बी.टेक इत्यादि) उत्तीर्ण अभ्यर्थी की बहाली की जाएगी, जिसके लिए अभ्यर्थी की उम्र सीमा 20 वर्ष से ऊपर निर्धारित है।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैम्प में नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को बिहार में कही भी रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, इसलिए सभी वांछित अभ्यर्थियों को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावें।
उन्होंने कहा कि उक्त जॉब कैंप में भाग लेने हेतु अभ्यर्थियों के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना *बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र* के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि *जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।

 

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …