Breaking News

दरभंगा नगर निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष

नगर निकाय चुनाव को लेकर सक्रिय रहेगा नियंत्रण कक्ष

दरभंगा,   नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 हेतु 18 दिसंबर को पूर्वाह्न 7:00 बजे से  5:00 बजे अपराह्न तक नगरपरिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुल 74 वार्ड के 133 मतदान केंद्र पर मतदान कराया जाएगा।  कुल मतदाताओं की संख्या  99 हजार 370 है।
जिनमें पाँच महिला मतदान केंद्र, पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, सात मतदान केंद्रों का सीधे वेबकास्टिंग की जाएगी।
शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न करवाने हेतु कुल 52 सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं तथा 20 ईवीएम क्लस्टर बनाए गए हैं, 07 जोनल दंडाधिकारी, चार सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं। पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया है।
नगरपरिषद बेनीपुर के निर्वाची पदाधिकारी शंभू नाथ झा अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर है जिनका मोबाइल नंबर- 94731 91320 है। नगर पंचायत बहेड़ी के निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार पवन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर हैं, जिनका मोबाइल नंबर-9934434878 है। हायाघाट के निर्वाची पदाधिकारी गणेश कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा जिनका मोबाइल नंबर-9431818422 है। नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार कापर अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल जिनका मोबाइल नंबर-9473191321 है।
जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।
जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-240600,
सदर अनुमंडल दरभंगा के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-245349, बेनीपुर अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06242-222240, बिरौल अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06242-232205 है,
निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत बहेड़ी का नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर-9431818206, निर्वाची पदाधिकारी हायाघाट के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल संख्या-7903036692 एवं निर्वाची पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर-8757315655 है।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …