Breaking News

पोखरैरा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन – तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया

पोखरैरा हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन

तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में लोगों को जागरूक किया गया
-टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई जिले में कैंसर मरीजों का कर रहा इलाज
-अब तक 17 हजार से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग

समस्तीपुर  कैंसर रोग जागरूकता को लेकर शुक्रवार को हेल्थ वैलनेस सेंटर पोखरैरा में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया व तंबाकू से होने वाली हानि के बारे में अवगत करवाया गया। . स्क्रीनिंग के दौरान लोगों को कैंसर की संभावित लक्षणों की जानकारी दी गई। साथ ही जानकारी दी गई कि कैंसर जैसी भयावह बीमारी भी अब लाइलाज नहीं है। समय पर इसकी पहचान होने पर इसका इलाज किया जा सकता है। वहीं हेल्थ वैलनेस सेंटर पर 62 से अधिक लोगों की जांच की गई जिसमें तीन ओरल कैंसर के लक्षण वाले मरीज चिह्नित किया गया। टाटा मेमोरियल की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खुशबू ने कहा कि मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने पर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर जो टाटा स्मारक केंद्र मुंबई की इकाई है में भेजा जाता है , जहां लोग अपना कैंसर का इलाज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया जिले में अब तक 17000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। . इस दौरान उपस्थित लोगों के मुँह, सर्वाइकल आदि की जांच करते हुए उन्हें कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए आवश्यक खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी गई।

टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई जिले में कैंसर रोगियों की कर रही है स्क्रीनिंग :

जिले में टाटा मेमोरियल मुंबई की इकाई कैंसर रोगियों की स्क्रीनिंग कर रही है जिसकी मुख्य इकाई मुजफ्फरपुर में है। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र मुजफ्फरपुर टाटा स्मारक केंद्र, मुंबई की इकाई है जो परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा अनुदित है। यह टाटा मेमोरियल की सबसे नई इकाई है जिसकी शुरुआत 4 फरवरी 2021 को की गई थी। इतने कम समय में ही होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल और अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर ने बिहार में कैंसर के इलाज के साथ रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं । होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर में सर्जिकल ओंको, गायनिक ओंको, मेडिकल ओंको, ब्रेस्ट ओंको और हेड एन नेक ओंको की सुविधाएं हैं। होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र के प्रभारी डॉ रविकांत सिंह के अनुसार कि उत्तर बिहार के लोगों को कैंसर के इलाज के लिए पहले अन्यत्र जगहों पर पलायन करना पड़ता था । इसमें कई ऐसे लोग होते जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं होते उनके लिए टाटा स्मारक केंद्र ने मुजफ्फरपुर में अपनी इकाई खोली है। ताकि सब्सिडी रेट में उनका इलाज सम्भव हो सके। इसके लिए अस्पताल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी योजना के लाभ भी प्रदान कराने में मदद करती है।

शरीर का कोई भी भाग हो सकता है कैंसर का शिकार –

जिला गैर संचारी रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार ने बताया कि शरीर का कोई भी भाग कैंसर का शिकार हो सकता है। सामान्यतः लोग मुँह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर या महिला वर्ग में स्तन कैंसर के शिकार हो जाते हैं। शरीर के किसी भी अंग में सूजन का होना, गांठ या कड़ापन पाया जाना, तिल/मस्से के आकार या रंग में परिवर्तन, शरीर के किसी घाव का न भरना, लगातार बुखार और वजन में कमी होना, मूत्र विसर्जन में कठिनाई होना या उस दौरान रक्त निकलना, 03 सप्ताह के अधिक खांसी होना या आवाज में परिवर्तन आना, मुँह में अधिक समय तक छाला या पैच का होना जो ठीक नहीं हो रहा हो, 4-6 सप्ताह या उससे ज्यादा समय तक पतला दस्त का होना, महिलाओं में स्तन के आकार में परिवर्तन या रक्त का रिसाव, रजोनिवृत्ति के बाद भी रक्तस्राव का होना इत्यादि कैंसर के सामान्य लक्षण हैं। अगर किसी व्यक्ति को शरीर में ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करवानी चाहिए। समय पर कैंसर की पहचान होने से इसका इलाज आसानी से सम्भव है।
मौके पर सीएचओ शशि रंजन, जीएनएम पल्लवी एवं पुष्पांजलि तथा काउंसलर पिंकी आदि उपस्थित थे। .

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …