Breaking News

डीएम ने किया मतगणना केन्द्र का मुआयना शिवधारा, बाजार समिति में होगी मतगणना सुरक्षा के किये गए पुख़्ता इंतज़ाम बिना परिचय पत्र के प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित

डीएम ने किया मतगणना केन्द्र का मुआयना

शिवधारा, बाजार समिति में होगी मतगणना

सुरक्षा के किये गए पुख़्ता इंतज़ाम

बिना परिचय पत्र के प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित


दरभंगा, नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के प्रथम चरण के लिए बनाए गए मतगणना केन्द्र बाजार समिति, शिवधारा का जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन के द्वारा निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं भवन निर्माण विभाग के अभियंताओं को कई निर्देश दिए। उनके द्वारा शिवधारा में बनाए गए बज्रगृह एवं प्रत्येक मतगणना हॉल का घूम-घूम कर मुआयना किया गया।
उल्लेखनीय है कि 18 दिसम्बर 2022 (रविवार) को नगर परिषद, बेनीपुर एवं नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत, हायाघाट तथा नगर पंचायत, कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मतदान के उपरांत सभी पोल्ड ई.वी.एम बाजार समिति, शिवधारा अवस्थित बज्रगृह में जमा होगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतगणना केन्द्र परिसर में महिला एवं पुरुष के लिए पर्याप्त संख्या में अलग-अलग प्रसाधन (शौचालय) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि बाजार समिति, शिवधारा मतगणना केन्द्र के अंदर बिना परिचय पत्र का कोई भी व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। मतगणना केन्द्र में प्रवेश करने वाले व्यक्ति का प्रथम द्वार पर ही तलाशी ली जाएगी, इसके लिए एक घेरा भी बनाने का निर्देश दिया गया।
मतगणना केन्द्र परिसर में एक मीडिया सेंटर बनाया जा रहा है, जहाँ प्राधिकार पत्रधारी प्रेस प्रतिनिधियों के लिए सारी व्यवस्था की जा रही है।
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय कोषागार पदाधिकारी शंभू कुमार आर्य, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Check Also

• आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित… 

🔊 Listen to this   • आयुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की …