Breaking News

दरभंगा शहर में सजेगी फूलों की बगिया 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आमजन के लिए खुलेंगे पुष्प प्रदर्शनी मेला

दरभंगा शहर में सजेगी फूलों की बगिया 31 दिसंबर और 1 जनवरी को आमजन के लिए खुलेंगे पुष्प प्रदर्शनी मेला

नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसायटी की ओर से 30वी पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 दिसंबर और 1 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी का प्रांगण रंग-बिरंगे पुष्पों के साथ सजेगा। नई रूपरेखा रोचक साज सज्जा के साथ साथ 350 से अधिक लोगों की भागीदारी, 35 से अधिक स्कूलों के बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा काफी उच्च स्तर का होने वाली है। बच्चों के बीच पर्यावरण हरियाली एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग के अलावा ट्रे गार्डनिंग धरती बचाओ स्लोगन इंटर स्कूल फ्लावर पॉट प्रतियोगिता आदि को कंपटीशन में शामिल किया गया है। पौधा लगाओ और धरती बचाओ जनमानस की जानकारी के ऐसा संभव विज्ञापन किया जा रहा है। वहीं दर्शकों के लिए प्रदर्शनी 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी 2023 को सुबह 10:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक खुली रहेगी। प्रदर्शनी को आकर्षक बनाने हेतु स्थानीय विशिष्ट फ्लावर डेकोरेटर द्वारा सेल्फी प्वाइंट और फ्लावर मॉडल बनाने का निर्णय भी लिया गया है इनमें भी श्रेष्ठ कला को पुरस्कार दिया जाएगा। 31 दिसंबर साल का अंतिम दिन एवं 1 जनवरी 2023 रविवार को नव वर्ष का स्वागत फूलों की दुनिया में भरपूर आनंद लेने के लिए हम मिथिला वासियों को आमंत्रित कर रहे हैं।

Check Also

• मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक  • पंचायत सरकार भवन,मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप,सोलर स्ट्रीट लाइट एवं जिला परिषद योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा 

🔊 Listen to this मंत्री की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की योजनाओं की हुई …