Breaking News

महासर माता भक्त मंडल के द्वारा महासर माता हॉल में चतुर्थ सालाना महोत्सव का आयोजन किया गया।


महासर माता भक्त मंडल के द्वारा महासर माता हॉल में चतुर्थ सालाना महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 250 महिलाएं एवं पुरुष के द्वारा माता का मंगल पाठ किया गया।  सभी महिलाएं लगभग एक रंग के वस्त्र में माता की चुनरी ओढ़ कर मंगल पाठ कर रही थी जो एक अनुपम दृश्य प्रस्तुत कर रही थी।
सर्वप्रथम जजमान बिनोद कुमार पंसारी एवं नीलम पंसारी के द्वारा विधिवत पंडित नवीन शर्मा के निर्देशन में पूजन पाठ किया गया तथा माता की ज्योति प्रज्वलित की गई।
तत्पश्चात प्रसिद्ध भजन गायक बिनोद शर्मा , निर्मल बजाज, श्याम शर्मा ,अजय पंसारी, दीपिका बजाज, दीपक पंसारी, अमित झा के द्वारा माता के भजन प्रस्तुत किए गए इससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया| भक्त मंडल के द्वारा सभी भजन गायकों को अंग वस्त्र के साथ-साथ एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
उसके पश्चात कोलकाता से पधारे सरदार गुरप्रीत सिंह एवं सुश्री रानी कौर के द्वारा सभी महिलाओं एवं पुरुष को संगीतमय ढंग से माता का मंगल पाठ करवाया गया।
अपराहन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा साक्षात दुर्गा स्वरूपा छवि के साथ बहन पधारी जिसे देखकर सभी लोग भाव विभोर हो गए।  ब्रह्माकुमारी आरती बहन ने मां दुर्गा के अवतार के संबंध में सभी बहनों को विस्तृत जानकारी दी।
महोत्सव में न सिर्फ दरभंगा बल्कि पटना, दलसिंहसराय, समस्तीपुर ,झंझारपुर ,घोघरडीहा, निर्मली, सिमराही से भी कई भक्त लोग शामिल हुए।  कार्यक्रम को सफल बनाने में बिनोद कुमार पंसारी, प्रमोद कुमार पंसारी, अनिल कुमार पंसारी, श्याम पंसारी, अशोक पंसारी, नीरज कुमार पंसारी (मंटू) ,प्रभात पंसारी ,अजय पंसारी, प्रदीप कुमार पंसारी, संजीव पंसारी , गोपाल पंसारी ,प्रदीप कुमार पंसारी पप्पू , मुरारी पंसारी, रंजीत पंसारी, विशाल पंसारी, शालीन पंसारी ,नीलम पंसारी ,शशि पंसारी ,उमा पंसारी, दीपाली पंसारी , सुशीला पंसारी, बीना पंसारी, जूली पंसारी , मधु पंसारी, मनीषा पंसारी, मौसमी पंसारी एवं अन्य लगे रहे अंत में भक्त मंडल की ओर से महाप्रसाद का आयोजन किया गया।

Check Also

      सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित । 

🔊 Listen to this   सौ दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आदर्श …