Breaking News

मतगणना कर्मियों का हुआ रेंडमाइजेशन

मतगणना कर्मियों का हुआ रेंडमाइजेशन

दरभंगा,   बिहार नगर पालिका चुनाव 2022 के प्रथम चरण में नगर परिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के मतों की गिनती 20 दिसम्बर के पूर्वाह्न 8:00 बजे से बाजार समिति शिवधारा में किया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) -सह- जिलाधिकारी, दरभंगा श्री राजीव रौशन के मार्ग-निर्देशन में मतगणना केन्द्र की तैयारी पूरी कर ली गई है।
बेनीपुर नगर परिषद के लिए 18 टेबल एवं तीनों नगर पंचायत के लिए 09-09 टेबल बनाए गए हैं, प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन मतगणना कर्मी रहेंगे।
एन.आई.सी, दरभंगा से नगरपालिका आम निर्वाचन हेतु प्रतिनियुक्त प्रेक्षकगण शिव कुमार राउत, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण गोपालगंज, जीवकान्त झा, उप निदेशक (रसायन), दरभंगा प्रमंडल, ओमप्रकाश महतो, बंदोबस्त पदाधिकारी, जमुई एवं डॉ. अजय कुमार उप निदेशक (उद्यान) दरभंगा प्रमण्डल, दरभंगा की सहमति एवं प्रभारी जिलाधिकारी-सह-अपर समाहर्त्ता (राजस्व) राजेश झा “राजा” की उपस्थिति में 10 प्रतिशत सुरक्षित रखते हुए 150 मतगणना कर्मी का जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा के द्वारा मतगणना कर्मियों का रेंडमाइजेशन का किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक, जन सम्पर्क, नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार एवं संबंधित निर्वाची पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा • डी एम सी एच में इलाज़रत पीड़ित से मिला माले नेताओं की टीम 

🔊 Listen to this   • डोमू राम के हमलावरो को गिरफ्तार करें पुलिस – …